फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   yoga day: Online yoga day due to covid 19

कोविड 19 की वजह से इस बार ऑनलाइन योग दिवस

Fri, 19 Jun 2020 12:30 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 19 Jun 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
yoga day: Online yoga day due to covid 19
yoga - फोटो : social media

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इस बार शहर के पार्कों, मैदान आदि स्थानों पर एक साथ योग करते सैकड़ों लोग शायद ही दिखें। कोविड-19 की वजह से इस बार का योग दिवस पूरी तरह से वर्चुअल होने जा रहा है। ताकि एक ही स्थान पर लोगों की भीड़ न जुटे। भारतीय जनता पार्टी, रेलवे एवं कई संगठनों ने रविवार 21 जून को ऑनलाइन योग दिवस के आयोजन की तैयारी की है।

विज्ञापन


ऑनलाइन योग दिवस होने की वजह से लोग योग तो करेंगे, लेकिन वह एक जगह एकत्र न होकर अपने घर में ही इसका अभ्यास करेंगे। भाजपा की ओर सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है कि वह 21 जून की सुबह अपने घर की छतों, आंगन आदि स्थानों पर ही योग करें।
विज्ञापन


किसी पार्क या मैदान में सामूहिक योगाभ्यास का किसी भी तरह का कार्यक्रम आयोजित न किया जाए। भाजपा नगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने इसकी पुष्टि भी की है। उधर, वर्ष 2015 से लगातार प्रयाग संगीत समिति सिविल लाइंस में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बड़े आयोजन करवा रहे भाजपा नेता डा. बीबीअग्रवाल ने बताया कि इस बार ऑन लाइन योग दिवस ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए फेसबुक के माध्यम से सभी को लिंक भेजा जाएगा। इसमें योगगुरू द्वारा लाइव योगाभ्यास करवाया जाएगा। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव डा. कीर्तिका अग्रवाल ने भी ऑनलाइन योगाभ्यास की बात की। कहा कि कोविड-19 की वजह से सोशल डिसटेसिंग जरूरी है।

इसके अलावा एक स्कूल के प्रांगण में भी सामाजिक दूरी के साथ 15 से 20 लोगों के साथ भी योग का कार्यक्रम करवाने की तैयारी है। उत्तर मध्य रेलवे की ओर से भी ऑन लाइन योग दिवस मनाने की तैयारी की जा रही है। यहां रेलवे द्वारा निर्धारित एक योग गुरू ऑनलाइन रेलवे अफसरों और कर्मचारियों को योगाभ्यास करवाएंगे।

रेलवे की ओर से अफसरों और कर्मचारियों को लिंक भेजा जाएगा और सभी लोग अपने-अपने घरों में ही योगाभ्यास करेंगे। ऐसे में इस बार एनसीआर मुख्यालय के खेलगांव और डीएसए ग्राउंड में योग दिवस के अवसर होने वाला सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। एनसीआर के सीपीआरओ अजीत सिंह ने भी सामूहिक योगाभ्यास न होने की बात कही है।


एयरपोर्ट में भी नहीं होगा सामूहिक योगाभ्यास
0 कोविड-19 की वजह से प्रयागराज एयरपोर्ट में भी इस बार सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम नहीं होगा। एयरपोर्ट निदेशक सुनील यादव ने बताया कि इस बार सभी अफसरों और कर्मचारियों को घर पर ही योगाभ्यास करने को कहा गया है। कहा कि योगाभ्यास के लिए सभी को एक वीडियो लिंक भी भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed