फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Yoga Day: Many countries of the world associated with immunity booster yogashala organized at Kriya Yoga Ashram

योग दिवस : क्रिया योग आश्रम में आयोजित इम्युनिटी बूस्टर योगशाला से जुड़े दुनिया के कई देश

Tue, 22 Jun 2021 01:37 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 22 Jun 2021 01:37 AM IST
सार

  • क्रियायोग आश्रम में लगी अमर उजाला की योगशाला, स्वामी योगी सत्यम ने रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए कराया योगाभ्यास

विज्ञापन
Yoga Day: Many countries of the world associated with immunity booster yogashala organized at Kriya Yoga Ashram
prayagraj news : झूंसी स्थित क्रिया योग आश्रम में योगाभ्यास कराते योगी सत्यम। - फोटो : prayagraj

विस्तार

विश्व योग दिवस पर सोमवार को अमर उजाला की योगशाला में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए क्रियायोग का अभ्यास कराया गया। सिर और रीढ़ के बीच संतुलन बनाने के अलावा स्वाभाविक श्वसन क्रिया के जरिए फेफड़े को स्वस्थ रखने के तरीके बताए गए। झूंसी स्थित क्रियायोग आश्रम अनुसंधान संस्थान में कोविड की स्थिति से उबरने के लिए आयोजित इम्युनिटी बूस्टर योग सत्र से ऑनलाइन जुड़कर हजारों लोगों ने घर बैठे योग किया। रोग प्रतिरोधक क्षमता के विकास के लिए इस योगशाला से दुनिया के कई देशों के क्रियायोग साधक और अनुयायी भी जुड़े रहे।

विज्ञापन

Yoga Day: Many countries of the world associated with immunity booster yogashala organized at Kriya Yoga Ashram
prayagraj news : झूंसी स्थित क्रिया योग आश्रम में योगाभ्यास कराते योगी सत्यम। - फोटो : prayagraj

आश्रम के हॉल में सुबह नौ बजे से योग सत्र का शुभारंभ योग गुरु स्वामी योगी सत्यम ने किया। उन्होंने कोरोना वायरस के अलावा अन्य तरह के वैक्टीरिया से पार पाने के लिए क्रियायोग को वरदान बताया। स्वामी योगी सत्यम ने सिर से पैर तक शरीर को क्रियायोग से जोड़ने का अभ्यास कराया। सिर के पीछे हथेली को रखकर आगे की ओर, पीछे की ओर और दाहिने, बाएं सिर को झुकाने की क्रिया बताई। उनका कहना था कि सिर और रीढ़ को एक साथ संतुलित रूप से महसूस करते हुए स्वाभाविक सांस की गति से किसी भी तरह की बीमारी पर काबू पाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Yoga Day: Many countries of the world associated with immunity booster yogashala organized at Kriya Yoga Ashram
prayagraj news : झूंसी स्थित क्रिया योग आश्रम में योगाभ्यास कराते योगी सत्यम। - फोटो : prayagraj
योगक्रिया से हर सांस पर नियंत्रण संभव है।उन्होंने क्रियायोग से फेफड़े केे संक्रमण को पूरी तरह दूर करने संबंधी एक मरीज की रिपोर्ट भी इस सत्र में प्रस्तुत की। बताया कि इस योगविद्या के बल पर मनुष्य की गति और जीवन दोनों में अप्रत्याशित रूप से वृद्धि हो सकती है। इस विशेष सत्र को अमर उजाला प्रयागराज के फेसबुक पेज पर लाइव किया जाएगा। साथ ही इस ऑनलाइन सेशन से देश के अलावा अमेरिका, कनाडा, ब्राजील, आस्ट्रेलिया समेत कई देशों के भी योग साधक जुड़े रहे। इस योग सत्र में सिंगापुर से मीरा माता, जबलपुर से शक्ति माता, न्यूयार्क के डेविड,क्रिस्टीना, कनाडा की एलिजाबेथ, ओलिना, कोलिन, नई दिल्ली से पारुल भी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed