फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माननीयों ने घर पर ही परिजनों संग किया योग, वीडियो किया शेयर

Sun, 21 Jun 2020 11:51 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 21 Jun 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
yoga day: honorable people did yoga at home
योग दिवस - फोटो : amar ujala

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस इसबार प्रयागराज के माननीयों ने अपने परिजनों संग घर पर ही मनाया। सांसद केशरी देवी हों या फिर डा. रीता बहुगुणा जोशी, मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी हों या फिर पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी। पीएम मोदी की अपील योगा एट होम पर सभी ने इस बार छठा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस अपने-अपने घर पर ही मनाया।

yoga day: honorable people did yoga at home
prayagraj news - फोटो : prayagraj

हालांकि कुछ लोग ऐसे भी रहे जिन्होंने घर की बजाय कई लोगों के साथ पार्क या अन्य स्थानों पर योगाभ्यास किया। इस फेहरिस्त में भाजपा नगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी शामिल हैं। सांसद केशरी देवी पटेल ने अपने आवास परबहु लक्ष्मी सिंह एवं तीन पोते-पोतियों खुशी, आर्ना एवं आयांश के  साथ योगाभ्यास किया।

सांसद ने कहा कि पीएम मोदी के प्रयास से ही योग के रूप में एक अनमोल उपहार को वैश्विक स्वीकृति मिली। उनके मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव ने कहा कि सांसद ने सभी लोगों से अपनी जीवन में योग अपनाने की भी अपील की है। उधर सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी ने भी म्योर रोड स्थित आवास पर अपने पति पीसी जोशी, पुत्र मयंक जोशी एवं बहु रिचा जोशी के साथ योग किया।

yoga day: honorable people did yoga at home
prayagraj news - फोटो : prayagraj

सांसद ने कहा कि निरोगी रहने के लिए नियमित रूप से योग जरूरी है। रीता और केसरी ने अपने योग कसे वीडियो एवं फोटो सोशल मीडिया में भी शेयर किए। वहीं, दूसरी ओर मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने बहादुरगंज स्थित अपने आवास की छत पर रविवार सुबह योग किया। मेयर ने कहा कि वह नियमित रूप से योग करती हैं।

मेयर ने आज योग के वीडियो भी शेयर किए। पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने भी अपने घर पर ही योग किया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी, सिद्धार्थ नाथ सिंह आदि ने भी अपने लखनऊ स्थित आवास पर अकेले ही योग कर उसके वीडियो और फोटो सोशल मीडिया में शेयर किए। यहां तीनों ही नेताओं के समर्थकों ने उनके वीडियो आदि खूब शेयर किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
yoga day: honorable people did yoga at home
prayagraj news - फोटो : prayagraj

 घर की बजाय पार्क में कई लोगों के साथ योग करने पहुंच गए महानगर अध्यक्ष
योग दिवस के एक दिन पूर्व ही गणेश केसरवानी ने सभी भाजपा पदाधिकारियों से घर में ही योगाभ्यास करने को कहा था, लेकिन उन्होंने खुद इसमें अमल नहीं किया। रविवार सुबह वह नेता नगर पार्क कीडगंज में पतंजलि योग पीठ के द्वारा आयोजित योग शिविर में शामिल हुए।

यहां पार्टी एवं मोहल्ले के कई लोगों के साथ उन्होंने योगाभ्यास किया। महानगर अध्यक्ष द्वारा कई लोगों के साथ योगाभ्यास करना भाजपा नेताओं में रविवार को चर्चा का विषय रहा। उनके साथ पार्टी नेता राजेश केसरवानी, गिरजेश मिश्र, मनोज मिश्र, दिलीप केसरवानी, स्मृति श्रीवास्तव, रेखा यादव, मीनू पांडेय, किरण जायसवाल, हिमालय सोनकर समेत पार्टी के कई लोगों ने अभ्यास किया। 

विज्ञापन
yoga day: honorable people did yoga at home
prayagraj news - फोटो : prayagraj

किसी ने गार्डन में तो किसी ने छत पर किया योग

भाजपा के तमाम नेताओं एवं पदाधिकारियों ने घर पर ही योग किया। डा. बीबी अग्रवाल अपने परिजनों के साथ घर पर ही योगाभ्यास किया। उन्होंने फेसबुक लाइव के माध्यम से इसका लिंक भी दिया। कहा कि दैनिक जीवन में 30 मिनट का योग प्रतिदिन जरूरी है। उधर भाजपा प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डा. एलएस ओझा ने भी अपनी घर की छत पर योग किया।

पूर्व नगर अध्यक्ष शशि वार्ष्णेय ने अपने ड्राइंग रूम तो प्रदेश कार्य समिति के पूर्व सदस्य सुबोध सिंह ने अपने गार्डन में योगाभ्यास किया। पार्टी नेता शिवेंद्र मिश्र ने संगम तट, ज्ञानेंद्र मिश्र ने अपनी बेटी के साथ घर पर ही योग किया। विक्रमजीत भदौरिया, रजनीकांत श्रीवास्तव, अनामिका चौधरी, अनुपमा पांडेय, डा. कीर्तिका अग्रवाल, नीरज गुप्ता, गौरीश आहूजा, संजय गुप्ता, संदीप चौहान आदि ने भी अपने-अपने आवास पर योग किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed