अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस इसबार प्रयागराज के माननीयों ने अपने परिजनों संग घर पर ही मनाया। सांसद केशरी देवी हों या फिर डा. रीता बहुगुणा जोशी, मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी हों या फिर पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी। पीएम मोदी की अपील योगा एट होम पर सभी ने इस बार छठा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस अपने-अपने घर पर ही मनाया।
माननीयों ने घर पर ही परिजनों संग किया योग, वीडियो किया शेयर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हालांकि कुछ लोग ऐसे भी रहे जिन्होंने घर की बजाय कई लोगों के साथ पार्क या अन्य स्थानों पर योगाभ्यास किया। इस फेहरिस्त में भाजपा नगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी शामिल हैं। सांसद केशरी देवी पटेल ने अपने आवास परबहु लक्ष्मी सिंह एवं तीन पोते-पोतियों खुशी, आर्ना एवं आयांश के साथ योगाभ्यास किया।
सांसद ने कहा कि पीएम मोदी के प्रयास से ही योग के रूप में एक अनमोल उपहार को वैश्विक स्वीकृति मिली। उनके मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव ने कहा कि सांसद ने सभी लोगों से अपनी जीवन में योग अपनाने की भी अपील की है। उधर सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी ने भी म्योर रोड स्थित आवास पर अपने पति पीसी जोशी, पुत्र मयंक जोशी एवं बहु रिचा जोशी के साथ योग किया।
सांसद ने कहा कि निरोगी रहने के लिए नियमित रूप से योग जरूरी है। रीता और केसरी ने अपने योग कसे वीडियो एवं फोटो सोशल मीडिया में भी शेयर किए। वहीं, दूसरी ओर मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने बहादुरगंज स्थित अपने आवास की छत पर रविवार सुबह योग किया। मेयर ने कहा कि वह नियमित रूप से योग करती हैं।
मेयर ने आज योग के वीडियो भी शेयर किए। पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने भी अपने घर पर ही योग किया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी, सिद्धार्थ नाथ सिंह आदि ने भी अपने लखनऊ स्थित आवास पर अकेले ही योग कर उसके वीडियो और फोटो सोशल मीडिया में शेयर किए। यहां तीनों ही नेताओं के समर्थकों ने उनके वीडियो आदि खूब शेयर किए।
घर की बजाय पार्क में कई लोगों के साथ योग करने पहुंच गए महानगर अध्यक्ष
योग दिवस के एक दिन पूर्व ही गणेश केसरवानी ने सभी भाजपा पदाधिकारियों से घर में ही योगाभ्यास करने को कहा था, लेकिन उन्होंने खुद इसमें अमल नहीं किया। रविवार सुबह वह नेता नगर पार्क कीडगंज में पतंजलि योग पीठ के द्वारा आयोजित योग शिविर में शामिल हुए।
यहां पार्टी एवं मोहल्ले के कई लोगों के साथ उन्होंने योगाभ्यास किया। महानगर अध्यक्ष द्वारा कई लोगों के साथ योगाभ्यास करना भाजपा नेताओं में रविवार को चर्चा का विषय रहा। उनके साथ पार्टी नेता राजेश केसरवानी, गिरजेश मिश्र, मनोज मिश्र, दिलीप केसरवानी, स्मृति श्रीवास्तव, रेखा यादव, मीनू पांडेय, किरण जायसवाल, हिमालय सोनकर समेत पार्टी के कई लोगों ने अभ्यास किया।
किसी ने गार्डन में तो किसी ने छत पर किया योग
भाजपा के तमाम नेताओं एवं पदाधिकारियों ने घर पर ही योग किया। डा. बीबी अग्रवाल अपने परिजनों के साथ घर पर ही योगाभ्यास किया। उन्होंने फेसबुक लाइव के माध्यम से इसका लिंक भी दिया। कहा कि दैनिक जीवन में 30 मिनट का योग प्रतिदिन जरूरी है। उधर भाजपा प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डा. एलएस ओझा ने भी अपनी घर की छत पर योग किया।पूर्व नगर अध्यक्ष शशि वार्ष्णेय ने अपने ड्राइंग रूम तो प्रदेश कार्य समिति के पूर्व सदस्य सुबोध सिंह ने अपने गार्डन में योगाभ्यास किया। पार्टी नेता शिवेंद्र मिश्र ने संगम तट, ज्ञानेंद्र मिश्र ने अपनी बेटी के साथ घर पर ही योग किया। विक्रमजीत भदौरिया, रजनीकांत श्रीवास्तव, अनामिका चौधरी, अनुपमा पांडेय, डा. कीर्तिका अग्रवाल, नीरज गुप्ता, गौरीश आहूजा, संजय गुप्ता, संदीप चौहान आदि ने भी अपने-अपने आवास पर योग किया।