फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Years' hard work paid off , got to 480 degrees

रंग लाई वर्षों की मेहनत, 480 को मिली उपाधियां

Tue, 10 Feb 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Tue, 10 Feb 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
वर्षों की कड़ी मेहनत का उपहार जब उपाधि के रूप में मिला तो उसकी खुशी चेहरे पर साफ झलक रही थी। मंगलवार को प्रयाग संगीत समिति के 78वां दीक्षांत समारोह में 480 मेधावियों को प्रभाकर और प्रवीण की उपाधियां प्रदान की गई। इनमें मेरिट होल्डर्स को गोल्ड, सिल्वर मेडिल और नकद पुरस्कार के साथ सम्मानित किया गया। शेष को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन


इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एडिशनल सालिसिटर जनरल अशोक मेहता ने विष्णु दिगंबर पलुष्कर की प्रतिमा के पास दीप प्रज्जवलन के साथ किया। कृष्णा गुहा के निर्देशन में छात्राओं ने जय जगदीश हरे प्रस्तुत किया। समिति निबंधक बलराम सिंह ने वर्ष 2012-13 की परीक्षा आख्या पढ़ी। मुख्य अतिथि ने सभी मेरिट होल्डर्स को सम्मानित किया। कहा कि मेधावियों का मेडल प्राप्त करने तो सफलता की पहली सीढ़ी है, इसके आगे उन्हें बहुत कुछ करना है। इसके बाद मेरिट होल्डर्स ने अपनी एक से बढ़कर प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मेधावियों की हर प्रस्तुति पर जमकर तालियां बजी। अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन समिति सचिव अरुण कुमार और संचालन सुनील गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed