फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Yash Dayal again gave the good news to Sangamnagari

Cricket : यश दयाल ने फिर दी संगमनगरी को खुशखबरी, गुजरात टाइटंस से मचाएंगे धमाल

Wed, 16 Nov 2022 07:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 16 Nov 2022 07:27 PM IST
सार

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल ने आईपीएल में अपना पहला मुकाबला राजस्थान रायल्स के खिलाफ खेला और पहले ही मैच में चार ओवर में 40 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

विज्ञापन
Yash Dayal again gave the good news to Sangamnagari
Prayagraj News : यश दयाल, क्रिकेटर। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

फरवरी महीने में जब आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस के लिए खेले यश दयाल एक बार फिर इसी टीम का हिस्सा होंगे। तब गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर को पीछे छोड़ते हुए 3.2 करोड़ की कीमत में यश दयाल को अपनी टीम में शामिल कर लिया। 

विज्ञापन



बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल ने आईपीएल में अपना पहला मुकाबला राजस्थान रायल्स के खिलाफ खेला और पहले ही मैच में चार ओवर में 40 रन देकर तीन विकेट चटकाए। वह अपने प्रदर्शन के दम पर फिर फाइनल मुकाबले तक लगातार प्लेइंग इलेवन में शामिल हुए और अपनी गेंदबाजी का कमाल दिखाया। उनके इसी प्रदर्शन की बदौलत एक बार फिर टीम ने उन्हें रिटेन कर अपने साथ जोड़े रखा है। वह इस बार फिर गुजरात टाइटंस के लिए खेलते नजर आएंगे। 

विज्ञापन

पिछले आईपीएल में किया कमाल का प्रदर्शन 
यश दयाल ने आईपीएल 2022 में कुल नौ मैच खेला, जिसमें उन्होंने कुल 31 ओवर की गेंदबाजी की। इस 31 ओवर में उन्होंने 296 रन देकर कुल 11 विकेट हासिल किए और टीम को चैंपियन बनने में अहम भूमिका निभाई। यश ने अपनी लाइन और लेंथ से कई बड़े नामचीन क्रिकेटरों को प्रभावित किया। उनकी गेंदबाजी से प्रभावित होने वालों में आशीष नेहरा, शमी अहमद और हार्दिक पांडेय जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं। 

तीन साल से आईपीएल के लिए ट्रायल दे रहे थे यश दयाल 
इससे पहले यश दयाल वर्ष 2019 से ही आईपीएल खेलने के लिए ट्रायल दे रहे थे। उन्होंने सबसे पहले मुंबई इंडियंस के लिए ट्रायल दिया था, लेकिन उन्हें मुंबई ने अपने साथ नहीं जोड़ा था। हालांकि अब वह आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन करके इंडियन क्रिकेट टीम का सफर तय कर चुके हैं। 

 

विज्ञापन

भाग मिल्खा भाग से मिली प्रेरणा
क्रिकेटर यश दयाल की सबसे पसंदीदा फिल्म भाग मिल्खा भाग है। उनका कहना है कि इस फिल्म से उन्हें विपरीत परिस्थितियों में मोटिवेटेड रहने में काफी मदद मिलती है। फिल्म से उन्होंने सीखा कि कैसे अपने गोल के लिए जूझकर मेहनत की जाती है। इसी फिल्म से प्रेरणा हासिल कर वह लगातार लक्ष्य की ओर बढ़ते रहे। इसी प्रेरणा से उन्हें सफलता हासिल होती है। 

माता-पिता बोले, बेटे पर गर्व है
आईपीएल 2023 के लिए टीम में यश दयाल के रिटेन किए जाने की खबर सुनकर यश दयाल के पिता चंद्रपाल दयाल और मां राधा दयाल बेहद खुश हैं। उन्होंने अमर उजाला से फोन पर बातचीत करते हुए बताया कि यह बेहद गर्व का पल है। बेटे ने अपनी मेहनत और लगन के बदौलत यह मुकाम हासिल किया है। कोच कौशिक पाल ने भी यश दयाल को बधाई देते हुए उनकी सराहना की है। बहन सूची दयाल ने भी मिठाई खिलाकर मां-बाप को यह खुशखबरी सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed