{"_id":"5eee281e1f07406177170fa3","slug":"yaga-day-bjp-workers-will-do-yoga-at-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर पर ही भाजपाई करेंगे योग, वीडियो भी करेंगे शेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर पर ही भाजपाई करेंगे योग, वीडियो भी करेंगे शेयर
Sat, 20 Jun 2020 11:39 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 20 Jun 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
yoga
- फोटो : pixabay
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इस बार ऑनलाइन योग की धूम रहेगी। वर्ष 2015 से लगातार मनाए जा रहे योग दिवस के मौके पर इस बार कोविड-19 की वजह से भाजपा, आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने घर पर ही योग दिवस मनाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
बीते कुछ वर्ष के दौरान जिन संस्थाओं की ओर से बड़े कार्यक्रम करवाएं गए थे वहीं, इस बार वह योगगुरु के माध्यम से ऑन लाइन योगाभ्यास करवाने जा रहे हैं। कुछ ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक दिन पूर्व ही इस आयोजन के लिए लिंक भी जारी कर दिए।
विज्ञापन
पीएम मोदी के आह्वान पर भाजपाइयों ने इस बार घर पर ही योग दिवस मनाने की तैयारी की है।
उधर छठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने भी लोगों से सामान्य प्रोटोकॉल के अनुसार सुबह सात बजे से योगाभ्यास करने को कहा है। योगाभ्यास करते हुए वीडियो योगा विद सीएम योगी एवं योगा एट होम के साथ सोशल मीडिया पर अपलोड करने को कहा गया है।
विज्ञापन
उधर, सांसद केशरी देवी पटेल एवं अन्य विधायकों ने भी योग दिवस के अवसर पर अपने घर में ही योग करने की बात कही। इसी क्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी की अध्यक्षता में बैठक हुई। कहा गया कि इस बार सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता घर पर ही रहकर योग करें।
बैठक में कुंज बिहारी मिश्र, देवेश सिंह, वरुण केसरवानी, प्रमोद मोदी आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर भाजपा नेता डा. बीबी अग्रवाल ने वर्ष 2015 से 2019 तक योग दिवस के मौके पर आयोजित तमामकार्यक्रम के वीडियो भी शेयर किए।
रेलवे मुख्यालय और एयरपोर्ट में नहीं होगा सामूहिक योगाभ्यास
21 जून को उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय के रेल गांव, प्रयागराज मंडल के डीएसए ग्राउंड एवं प्रयागराज एयरपोर्ट में होने वाला सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम नहीं होगा। एनसीआर के सीपीआरओ अजीत सिंह ने बताया कि सभी अफसर एवं कर्मचारी अपने-अपने घरों में ही योगाभ्यास करेंगे। एयरपोर्ट डायरेक्टर सुनील यादव ने बताया कि कोरोना की वजह से एयरपोर्ट में भी कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जा रहा है।
व्यापारी बोले, घर में ही करेंगे योगाभ्यास
पीएम मोदी की योग दिवस पर घर पर ही योगाभ्यास करने की अपील पर व्यापारियों ने भी अपने आवास पर ही योग करने की बात कही है। इलाहाबाद गल्ला तिलहन व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतीश केसरवानी, व्यापारी नेता संतोष पनामा, प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोड़ा, सिविल लाइंस व्यापारमंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा आदि ने रविवार को घर पर ही योगाभ्यास करने की बात कही।