फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   XII CBSE topper in Lucknow Anshul Bhadoriya

सीबीएसई बारहवीं में लखनऊ की अंशुल भदौरिया टॉपर

Sun, 22 May 2016 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 22 May 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
XII CBSE topper in Lucknow Anshul Bhadoriya
सीबीएसई 12वीं का र‌िजल्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) इलाहाबाद रीजन की ओर से शनिवार को घोषित बारहवीं के परिणाम में लखनऊ के मनीपाल पब्लिक स्कूल रायबरेली रोड लखनऊ की अंशुल भदौरिया टॉपर रहीं। अंशुल को कुल 493 अंक अर्थात 98.6 फीसदी अंक मिले जो पिछले वर्ष की अपेक्षा 0.20 फीसदी अधिक है। बारहवीं का परीक्षा परिणाम इस बार 76.83 फीसदी रहा जो पिछले वर्ष की अपेक्षा 1.67 फीसदी अधिक है। इस बार छात्रों का परिणाम 73.09 और छात्राओं का परिणाम 83.48 रहा। छात्राओं ने एक बार फिर से सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में बाजी मारी है।
विज्ञापन


इलाहाबाद रीजन के क्षेत्रीय अधिकारी पीयूष कुमार शर्मा ने शनिवार दोपहर बाद बारहवीं के परिणाम का विवरण जारी किया। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 19 जिलों को छोड़कर 53 जिलों का परीक्षाफल शामिल हैं। दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से आर्मी पब्लिक स्कूल एसपी मार्ग लखनऊ के शौर्य श्रेष्ठ और कानपुर के सर पद्मपति सिंहानिया एजुकेशन सेंटर कानपुर के तरुन कुमार रहे। दोनों को कुल 492 अंक अर्थात 98.4 फीसदी अंक मिले। तीसरे स्थान पर 491 अंक अर्थात 98.2 फीसदी अंकों के साथ आगरा के मिल्टन पब्लिक स्कूल अवधपुरी बोदला बिचपुरी की छात्रा हर्षिता शर्मा रहीं। चौथे स्थान पर वाराणसी के द आर्यन इंटरनेशनल स्कूल अखरी के अंकित सिंह रहे उन्हें 490 अंक अर्थात 98 फीसदी अंक मिले।
विज्ञापन


इसी तरह पांचवें स्थान पर संयुक्त रूप से वाराणसी के द आर्यन इंटरनेशनल स्कूल अखरी की साक्षी डालमिया, वाराणसी के सनबीम इंग्लिश स्कूल लंका की पल्लवी राज और लखनऊ की रानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल सेकेंडरी स्कूल विकास नगर की तैयबा वहाब को 489 अंक यानी 97.8 फीसदी अंक मिले। छठें स्थान पर लखनऊ की रानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल सेंकेंडरी स्कूल इंदिरा नगर की शिवांगी टंडन को 488 अंक यानी 97.6 फीसदी अंक मिले। सातवें स्थान पर संयुक्त रूप से वाराणसी के सनबीम स्कूल अन्नपूर्णा लहरतारा के प्रतीक श्रेयांश, लखनऊ के दिल्ली पब्लिक स्कूल सेक्टर-19 इंदिरा नगर की मुस्कान अरोरा, लखनऊ की रानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल सेंकेंडरी स्कूल विकास नगर निक्की एवं कानपुर के दिल्ली पब्लिक स्कूल आजाद नगर मैनावती मार्ग के आदित्य अग्रवाल 487 अंक अर्थात 97.40 फीसदी अंकों के साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीएसई इलाहाबाद के क्षेत्रीय अधिकारी के मुताबिक 2016 की परीक्षा में कुल 98,308 परीक्षार्थी शामिल हुए, इसमें 64,647 छात्र एवं 33,661 छात्राएं शामिल हैं। इस बार परीक्षा में कुल 729 स्कूलों की भागीदारी रही। परीक्षा के लिए कुल 207 केंद्र बनाए गए थे। पूरे इलाहाबाद रीजन में छात्राओं ने छात्रों पर बाजी मारी है।


कम्पार्टमेंट परीक्षा 16 जुलाई को
बारहवीं के जो परीक्षार्थी एक विषय में फेल हैं उन्हें कम्पार्टमेंट कैटेगरी में रखा गया है। इसके लिए बोर्ड की ओर से ऑन लाइन आवेदन जल्द शुरू हो जाएगा। परीक्षार्थी वेबसाइट देखते रहें। कम्पार्टमेंट परीक्षा 16 जुलाई को होगी। एक से अधिक विषयों में फेल परीक्षार्थी कम्पार्टमेंट में शमिल नहीं हो सकेंगे।

बोर्ड की ओर से घोषित परिणाम को लेकर आने वाली शिकायत के समाधान के लिए परीक्षार्थी को रिजल्ट की घोषणा के सात दिन के भीतर ऑन लाइन स्क्रूटनी फार्म भरना होगा। इसके लिए आवेदन जल्द शुरू हो जाएगा। क्षेत्रीय अधिकारी के मुताबिक जो विद्यार्थी परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, उनके लिए बोर्ड की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है। अब परीक्षार्थी स्क्रूटनी से संतुष्ट नहीं होने पर अपनी उत्तर पुस्तिका के 10 प्रश्नों का पुनर्मूल्याकन करवा सकता है।


सीबीएसई की ओर से जेईई एडवांस में शमिल हो रहे छात्रों की सुविधा के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। ऐसे परीक्षार्थियों को परिणाम में संशोधन के लिए आवेदन पर जेईई एडवांस का रोल नंबर लिखकर आवेदन करना होगा।

00 इलाहाबाद रीजन का 2016 का परिणाम
0 इलाहाबाद रीजन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 19 जिलों को छोड़कर उत्तर प्रदेश के 53 जिलों के 729 विद्यालयों के परिणाम निम्नलिखित हैं।
00 परिणाम एक नजर में
कुल स्कूलों की संख्या-  729 
परीक्षा केन्द्रों की संख्या-207
कुल परीक्षार्थी- 98,308
छात्र-64,647
छात्राएं-33,661
कुल पास प्रतिशत-76.83
छात्रों का पास प्रतिशत-73.09
छात्राओं का पास प्रतिशत-83.48
छात्राओं का परिणाम छात्रों की अपेक्षा 10.39 फीसदी अधिक रहा।
इलाहाबाद जिले का परिणाम एक नजर में
कुल स्कूलों की संख्या- 44
परीक्षा केन्द्रों की संख्या-14
कुल परीक्षार्थी- 6516
छात्र-4269
छात्राएं-2247
कुल पास प्रतिशत-81.97
छात्रों का पास प्रतिशत-79.39
छात्राओं का पास प्रतिशत-86.52
छात्राओं का परिणाम छात्रों की अपेक्षा 7.13 फीसदी अधिक रहा।

लखनऊ जिले का परिणाम एक नजर में
कुल स्कूलों की संख्या- 91
परीक्षा केन्द्रों की संख्या-18
कुल परीक्षार्थी-12262
छात्र-7287
छात्राएं-4975
कुल पास प्रतिशत-85.69
छात्रों का पास प्रतिशत-82.06
छात्राओं का पास प्रतिशत-90.79
छात्राओं का परिणाम छात्रों की अपेक्षा 8.73 फीसदी अधिक रहा।

कानपुर जिले का परिणाम एक नजर में
कुल स्कूलों की संख्या-59
परीक्षा केन्द्रों की संख्या-15
कुल परीक्षार्थी-8339
छात्र-5247
छात्राएं-3092
कुल पास प्रतिशत-85.87
छात्रों का पास प्रतिशत-83.18
छात्राओं का पास प्रतिशत-90.20
छात्राओं का परिणाम छात्रों की अपेक्षा 7.02 फीसदी अधिक रहा।

वाराणसी जिले का परिणाम एक नजर में
कुल स्कूलों की संख्या-67
परीक्षा केन्द्रों की संख्या-21
कुल परीक्षार्थी-13768
छात्र-9248
छात्राएं-4520
कुल पास प्रतिशत-70.07
छात्रों का पास प्रतिशत-65.93
छात्राओं  का पास प्रतिशत-78.12
छात्राओं का परिणाम छात्रों की अपेक्षा 12.19 फीसदी अधिक रहा।

आगरा जिले का परिणाम एक नजर में
कुल स्कूलों की संख्या- 58
परीक्षा केन्द्रों की संख्या-17
कुल परीक्षार्थी-9410
छात्र-6206
छात्राएं-3204
कुल पास प्रतिशत-70.00
छात्रों का पास प्रतिशत-64.41
छात्राओं का पास प्रतिशत-80.32
छात्राओं का परिणाम छात्रों की अपेक्षा 15.91 फीसदी अधिक रहा।

गोरखपुर जिले का परिणाम एक नजर में
कुल स्कूलों की संख्या- 44
परीक्षा केन्द्रों की संख्या-11
कुल परीक्षार्थी-7021
छात्र-4738
छात्राएं-2283
कुल पास प्रतिशत-69.88
छात्रों का पास प्रतिशत-65.81
छात्राओं  का पास प्रतिशत-77.83
छात्राओं का परिणाम छात्रों की अपेक्षा 12.02 फीसदी अधिक रहा।

इलाहाबाद रीजन के टॉपर्स
1. अंशुल भदौरिया, 493 अंक अर्थात 98.6 फीसदी, मनीपाल पब्लिक स्कूल रायबरेली रोड लखनऊ
2.शौर्य श्रेष्ठ, 492 अंक अर्थात 98.4 फीसदी, आर्मी पब्लिक स्कूल एसपी मार्ग लखनऊ
2.तरुन कुमार, 492 अंक अर्थात 98.4 फीसदी,सर पद्मपति सिंहानिया एजुकेशन सेंटर कानपुर
3.हर्षिता शर्मा, 491 अंक अर्थात 98.2 फीसदी, मिल्टन पब्लिक स्कूल अवधपुरी बोदला बिचपुरी आगरा
4. अंकित सिंह, 490 अंक अर्थात 98 फीसदी, द आर्यन इंटरनेशनल स्कूल अखरी वाराणसी
5.साक्षी डालमिया, 489 अंक 97.8 फीसदी, द आर्यन इंटरनेशनल स्कूल अखरी वाराणसी
5. पल्लवी राज, 489 अंक 97.8 फीसदी, सनबीम इंग्लिश स्कूल लंका वाराणसी
5.तैयबा वहाब, 489 अंक 97.8 फीसदी,रानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल सेंकेंडरी स्कूल विकास नगर लखनऊ
6.शिवांगी टंडन, 488 अंक 97.6 फीसदी अंक, रानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल सेंकेंडरी स्कूल इंदिरा नगर लखनऊ
7.प्रतीक श्रेयांश, 487 अंक अर्थात 97.40 फीसदी, सनबीम स्कूल अन्नपूर्णा लहरतारा वाराणसी
7.मुस्कान अरोरा,487 अंक अर्थात 97.40 फीसदी,दिल्ली पब्लिक स्कूल सेक्टर-19 इंदिरा नगर लखनऊ
7.निक्की,487 अंक अर्थात 97.40 फीसदी,रानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल सेंकेंडरी स्कूल विकास नगर लखनऊ
7. आदित्य अग्रवाल, 487 अंक अर्थात 97.40 फीसदी, दिल्ली पब्लिक स्कूल आजाद नगर मैनावती मार्ग कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed