फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Would be seven times the attendance of God Bargah

सात बार होगी खुदा की बारगाह में हाजिरी

Thu, 24 Sep 2015 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 24 Sep 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
Would be seven times the attendance of God Bargah
इलाहाबाद(ब्यूरो)। तकरीबन दस वर्ष बाद ऐसा मौका आया है जब जुमे के दिन ही कुर्बानी का त्योहार ईदुल अजहा भी मनाया जाएगा। सुबह ईदगाह, जामा मस्जिदों सहित शहर की तमाम मस्जिदों में खास नमाज अदा की जाएगी। फिर दोपहर में जुमे की खास नमाज में एक बार फिर जमात जुटेगी। इसके अतिरिक्त पांच वक्त की नमाज तो होगी ही, ऐसे में ईदुल अजहा वाले दिन खुदा की बारगाह में कम से कम सात बार हाजिरी होगी।
विज्ञापन


शहर काजी मुफ्ती शफीक अहमद शरीफी के मुताबिक जिलहिज्जा की नवीं तारीख की फजिर की नमाज से लेकर तेरहवीं की असर तक हर नमाजे बाजमात के बाद तकवीरे तशरीक बुलंद आवाज में पढ़ना वाजिब और तीन बार पढ़ना अफजल है। वहीं जो लोग कुर्बानी की हैसियत नहीं रखते, उन्हें चाहिए कि चार रिकत नमाजे नफ्ल इस तरह पढ़ें कि हर रिकत में अलहमदो के बाद ग्यारह बार सूरए कौसर भी हो तो साठ बार कुर्बानी का सवाब मिलेगा।
विज्ञापन


कुर्बानी के गोश्त को तीन हिस्से में तकसीम करें। इसमें से पहला हिस्सा घर वालों के लिए, दूसरा दोस्तों, रिश्तेदारों जबकि तीसरे हिस्से का गोश्त  गरीबों, जरूरतमंदों के लिए रखें। वहीं नमाज में मुल्क की तरक्की और अमन-चैन के लिए दुआ करें। शहर काजी ने प्रशासन से त्योहार पर बिजली, पानी, सुरक्षा और साफ-सफाई का माकूल इंतजाम करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर काजी के मुताबिक कुर्बानी करने वाले इस बात का ख्याल रखें कि गोश्त खुलेआम लेकर न जाएं, उसे ढककर ही ले जाएं। इसी तरह गोश्त में इस्तेमाल न किए जाने वाले हिस्से को रास्ते में न डालें, जिससे गुजरने वालों को तकलीफ हो। उसे खास कूड़ेदान में डालें या दफन करा दें।


कुर्बानी का त्योहार ईदुल अजहा शुक्रवार को मनाया जाएगा। चौबीस घंटे ही बाकी रहने के कारण बकरों का बाजार और परवान चढ़ा। खरीदारों के मुताबिक बाजार पर महंगाई का असर साफ दिख रहा है। बीते वर्ष की अपेक्षा अबकी बकरों की कीमतें डेढ़ से दोगुना तक पहुंच गई हैं। बुधवार को आधी रात के बाद भी लोग वाजिब कीमत में बेहतर बकरे की तलाश में शहर की बकरा मंडियों के चक्कर लगाते रहे। शहर के कई बाजारों में तो आधी रात के बाद बकरों की नई खेप पहुंची ताकि बृहस्पतिवार को उनकी मुंहमांगी कीमत मिल सके। शहर की रसूलपुर-नूरुल्लाह रोड, हटिया, नखासकोहना, चौक आदि मं़िडयों में देर रात तक लोगों का जमावड़ा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed