फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Worship in Hanuman temple for ganga

मां गंगा के प्रवेश को बड़े हनुमान मंदिर में हो रहा पूजन

Tue, 12 Jul 2016 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 12 Jul 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
गंगा मइया बंधवा स्थित बड़े हनुमानजी मंदिर के नजदीक आ चुकी हैं। यह देखकर हनुमानजी का दर्शन करने पहुंच रहे भक्तों में उत्साह है और उम्मीद भी कि मइया फिर हनुमानजी को स्नान कराएंगी। कामना की जा रही है कि गंगा जल मंदिर में जल्द प्रवेश कर जाए। साथ ही मां गंगा मंदिर में प्रवेश करें इसके लिए पूजन भी शुरू हो गया है। 
विज्ञापन


मान्यतानुसार हनुमानजी का गंगाजल में स्नान शहर और देश के लिए सुख सौभाग्य का सूचक है। बीते साल मां गंगा मंदिर के द्वार से लौट गईं थीं। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि के निर्देशन पर मंदिर में विशेष पूजा अनुष्ठान शुरू कर दिए गए हैं। गंगा स्त्रोत एवं हनुमान चालीसा का पाठ वेदपाठी बटुक एवं आचार्य कर रहे हैं। महंत नरेंद्र गिरि का कहना है कि मंदिर में गंगाजल के प्रवेश की कामना से अनुष्ठान पूजा हो रही है, जो मंदिर में गंगाजल के प्रवेश तक अनवरत होती रहेगी। बता दें कि बीते साल हनुमानजी का गंगा स्नान नहीं हुआ था। मंदिर की चौखट से गंगा लौट गईं थी। 2013 में कई बार हनुमानजी को गंगा स्नान कराने पहुंचीं। वहीं 2014 में भी गंगाजल मंदिर में प्रवेश किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed