फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   World Blood Donor Day: Blood donors' enthusiasm beats the heat; 201 units of blood collected.

World Blood Donor Day : रक्तदाताओं के जोश ने गर्मी को दी मात, 201 यूनिट रक्त एकत्रित

Sun, 14 Jun 2026 07:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 14 Jun 2026 07:11 PM IST
सार

उमस भरी गर्मी के बावजूद विश्व रक्तदान दिवस पर शहर के 201 रक्तदानियों ने रक्तदान किया। अमर उजाला फाउंडेशन व मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, आरएएफ, सीआरपीएफ, बैंक ऑफ बड़ौदा, छावनी सामान्य अस्पताल, कॉल्विन व बेली अस्पताल में कुल 201 यूनिट रक्तदान हुआ।

विज्ञापन
World Blood Donor Day: Blood donors' enthusiasm beats the heat; 201 units of blood collected.
विश्व रक्तदाता दिवस पर बेली अस्पताल में रक्तदान करते जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 

विज्ञापन

उमस भरी गर्मी के बावजूद विश्व रक्तदान दिवस पर शहर के 201 रक्तदानियों ने रक्तदान किया। अमर उजाला फाउंडेशन व मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, आरएएफ, सीआरपीएफ, बैंक ऑफ बड़ौदा, छावनी सामान्य अस्पताल, कॉल्विन व बेली अस्पताल में कुल 201 यूनिट रक्तदान हुआ। इस दौरान जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा सहित अंतर्राष्ट्रीय रक्तदाता, पैरा ओलंपिक टेबल टेनिस खिलाड़ी, महारक्तदानी व कई अन्य आयु वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।


 

 

सुबह 10 बजे से शुरू हुआ रक्तदान शिविर शाम पांच बजे तक चलता रहा। इस दौरान मोती लाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय (कॉल्विन) में प्रमुख अधीक्षक डॉ. एसके चौधरी ने शिविर का शुभारंभ किया। उनके साथ चिकित्सा प्रभारी डॉ. माया देवी, डॉ. नाहिदा खातून, डॉ. रामचंद्र, कुलदीप, राजेश कुमार व मैनेजर ज्ञानेंद्र सहित अन्य मौजूद रहे। वहीं कॉल्विन में 27 यूनिट रक्तदान हुआ।

विज्ञापन

तेज बहादुर सप्रू अस्पताल (बेली) में डीएम मनीष कुमार वर्मा ने स्वयं रक्तदान करके शिविर का उद्घाटन किया। इस दौरान बेली अस्पताल में कुल 25 यूनिट रक्तदान हुआ। शिविर में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भावना शर्मा, हेमंत शुक्ला, अजय मिश्रा, राजीव मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार छावनी सामान्य अस्पताल में कुल सात यूनिट रक्तदान हुआ। अस्पताल की प्रमुख अधीक्षक डॉ. वैशाली सिंह व डॉ. पीपी शुक्ला सहित अन्य मौजूद रहे। वहीं सिविल लाइंस के एक स्थानीय होटल में छावनी सामान्य अस्पताल के ब्लड बैंक की तरफ से लगाए गए शिविर में कुल 65 यूनिट रक्तदान हुआ। इस दौरान कैंटोनमेंट जनरल हॉस्पिटल के कैंप मैनेजमेंट ऑफीसर ऋग्वेद शर्मा सहित डॉक्टर व चिकित्सकों की टीम मौजूद रही।

वहीं यूफोरियल यूथ सोसाइटी की तरफ व बैंक ऑफ बड़ौदा के शिविर में कुल 21 यूनिट रक्तदान हुआ। शिविर में बैंक की तरफ से आरएम मनोज कुमार तिवारी, चंद्रकांत चक्रवर्ती, को-कोर्डिनेटर मैनेजर सुमित वरूण व यूथ सोसाइटी से संस्थापक देवेश जयसवाल, उप संस्थापक सौमित्र श्रीवास्तव और प्रयागराज अध्यक्ष आदित्य जयसवाल सहित अन्य मौजूद रहे।

इसके अलावा फाफामऊ पड़िला स्थित सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) शिविर में 36 जवानों ने रक्तदान किया। इस दौरान सीआरपीएफ के डीआईजी विनय अग्रवाल ने शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में एमएलएन मेडिकल कॉलेज के काउंसलर विनोद तिवारी, अनिल कुमार तिवारी, डॉ. मानसी, अनुराग सिंह, डॉ. गणेश डागर, डॉ. ज्योत्सना शुक्ला व डीआईजी सुनित राय सहित अन्य मौजूद रहे। वहीं शांतिपुरम स्थित आरएएफ (रैपिड एक्शन फोर्स) शिविर में कुल 20 यूनिट रक्तदान हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed