फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Work boycott from today in protest against shifting of Directorate of Higher Education

प्रयागराज : उच्च शिक्षा निदेशालय शिफ्टिंग के विरोध में गुरुवार से कार्य बहिष्कार, जानें क्या बोले जनप्रतिनिधि

Wed, 04 Jan 2023 11:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 04 Jan 2023 11:05 PM IST
सार

सामान्य सभा में यह भी तय हुआ कि पांच एवं छह जनवरी को कार्य बहिष्कार के बाद सात और आठ जनवरी को जनप्रतिनिधियों से संपर्क किया जाएगा और उनसे अपील की जाएगी कि निदेशालय को प्रयागराज से बाहर जाने से रोकें।

विज्ञापन
Work boycott from today in protest against shifting of Directorate of Higher Education
Prayagraj News : निदेशालय को लखनऊ शिफ्ट करने के विरोध में प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उच्च शिक्षा निदेशालय को लखनऊ शिफ्ट किए जाने के विरोध में निदेशालय कर्मचारी मिनिस्टीरियल संघ, उत्तर प्रदेश ने दो दिनी कलमबंद हड़ताल का निर्णय लिया है। बुधवार को हुई संघ की सामान्य सभा में तय हुआ कि पांच एवं छह जनवरी को सभी कर्मचारी निदेशालय आएंगे, लेकिन शासकीय कामकाज ठप रखेंगे।

विज्ञापन


यह कार्य बहिष्कार प्रयागराज से लेकर लखनऊ तक होगा। निर्णय लिया गया कि शिक्षा निदेशालय माध्यमिक, बेसिक शिक्षा निदेशालय, उच्च शिक्षा निदेशालय, पत्राचार शिक्षा, उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय प्रयागराज, शिविर कार्यालय (माध्यमिक) पार्क रोड, शिविर कार्यालय (बेसिक) निशातगंज, एससीईआरटी, पाठ्य पुस्तक/साक्षरता, वैकल्पिक शिक्षा उर्दू एवं प्राच्य भाषा लखनऊ में कार्य बहिष्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos

सामान्य सभा में यह भी तय हुआ कि पांच एवं छह जनवरी को कार्य बहिष्कार के बाद सात और आठ जनवरी को जनप्रतिनिधियों से संपर्क किया जाएगा और उनसे अपील की जाएगी कि निदेशालय को प्रयागराज से बाहर जाने से रोकें। इसके बाद भी बात नहीं बनती है तो नौ जनवरी को संघ की बैठक कर आंदोलन की अगली रणनीति तैयार की जाएगी।

आम सभा में कर्मचारियों ने उच्च शिक्षा निदेशालय को प्रयागराज की गरिमा से जोड़ते हुए उसे किसी भी परिस्थिति में प्रयागराज से लखनऊ स्थानांतरित करने का विरोध किया। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, मंत्री प्रदीप कुमार सिंह सहित दीपक कुमार श्रीवास्तव, मोहम्मद शमशुद्दीन, आशीष कुमार, संपूर्णानंद, शिव प्रकाश यादव, अमरनाथ, घनश्याम यादव, बेचनराम, सुरेंद्र कुमार सिंह, अवनीश कुमार, दिलीप कुमार अग्रहरि, मोहम्मद सुएब सिद्दीकी, विष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

‘उच्च शिक्षा निदेशालय प्रयागराज में था और हर हाल में यहीं रहेगा। इसके लिए जो करना है, किया जाएगा। प्रयागराज में जो कार्यालय पहले से हैं, वे प्रयागराज का गौरव हैं और प्रयागराज में ही रहेंगे। इस विषय में उच्च स्तर पर बिना विचार विमर्श किए जो भी अधिकारी मनमानी करेंगे, उनके खिलाफ जांच कराके उचित कार्रवाई की जाएगी। ’ - केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री

‘उच्च शिक्षा निदेशालय समेत तमाम मुख्यालय प्रयागराज के गौरव और यहां की पहचान हैं। इन्हें प्रयागराज में बनाए रखने के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जाएगा। पूरा प्रयास होगा कि निदेशालय प्रयागराज में रहे और शिक्षा सेवा आयोग को मुख्यालय भी प्रयागराज में बने।’ - नंद गोपाल गुप्ता नंदी, कैबिनेट मंत्री

विज्ञापन

‘प्रयागराज शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक नगरी है। विभिन्न संस्थाओं से प्रयागराज ने अपनी अलग पहचान स्थापित की है। ऐसे में निदेशालय को प्रयागराज में बनाए रखने के लिए पूरा प्रयास होगा। साथ ही यहां सभी प्रमुख भर्ती संस्थाओं के मुख्यालय हैं। ऐसे में पूरा प्रयास होगा कि शिक्षा सेवा आयोग का मुख्यालय प्रयागराज को बनाया जाए। ’  - सिद्धार्थ नाथ सिंह, भाजपा विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री

‘भाजपा की वर्तमान सरकार किसी भी दशा में रोजगार को प्रभावित करना चाहती है। निदेशालय एवं भर्ती संस्थाओं को लखनऊ ले जाने का मकसद यह है कि भर्तियों में सत्ता और अफसरों का हस्तक्षेप बढ़े। भाजपा पूर्वांचल और पश्चिम की राजनीति करके लोगों को समय-समय पर दिग्भ्रमित करती रहती है। प्रयागराज में निदेशालय और भर्ती संस्थाओं के मुख्यालय हैं। इन्हें लखनऊ ले जाने का कोई औचित्य नहीं। यह मुद्दा गंभीर है और इसे विधानसभा में उठाया जाएगा। साथ ही आंदोलन होगा।’ - संदीप पटेल, सपा विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed