{"_id":"69be65d1b4deaa45200b42ba","slug":"women-will-get-a-chance-to-become-contract-conductors-in-roadways-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj :महिलाओं को मिलेगा रोडवेज में संविदा परिचालक बनने का मौका, 25 मार्च को लगेगा रोजगार मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj :महिलाओं को मिलेगा रोडवेज में संविदा परिचालक बनने का मौका, 25 मार्च को लगेगा रोजगार मेला
Sat, 21 Mar 2026 03:03 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 21 Mar 2026 03:03 PM IST
सार
यूपी रोडवेज ने महिलाओं के लिए रोजगार की राह आसान कर दी है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम अब सीधे अनुबंध के आधार पर महिला संविदा परिचालकों की भर्ती करने जा रहा है।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
यूपी रोडवेज ने महिलाओं के लिए रोजगार की राह आसान कर दी है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम अब सीधे अनुबंध के आधार पर महिला संविदा परिचालकों की भर्ती करने जा रहा है। इसके लिए आगामी 25 मार्च को प्रयागराज के राजापुर स्थित प्रयाग डिपो कार्यशाला में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
चयन का मुख्य आधार इंटरमीडिएट (12वीं) में प्राप्त अंकों की मेरिट होगी। रोडवेज प्रबंधन के अनुसार, चयन के दौरान विशेष योग्यता रखने वालीं अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इंटरमीडिएट पास होने के साथ सीसीसी प्रमाण पत्र भी इसमें अनिवार्य है।
विज्ञापन
इस भर्ती के लिए आयु सीमा 24 मार्च 2026 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष मांगी गई है। आरक्षित वर्ग वालों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी। एनसीसी बी प्रमाण पत्र, भारत स्काउट एवं गाइड (राज्य/राष्ट्रपति पुरस्कार) और एनएसएस प्रमाण पत्र धारकों को मेरिट में पांच फीसदी का वेटेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि महिला अभ्यर्थी रोजगार मेले में उपस्थित होने के साथ परिवहन निगम की वेबसाइट पर उपलब्ध क्षेत्रीय लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भी कर सकती हैं। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ सभी मूल दस्तावेज, उनकी फोटोकॉपी और पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है। अनुबंध के समय नियमानुसार प्रतिभूति धनराशि भी जमा करनी होगी। रोजगार मेला सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक कार्यशाला में होगा।