फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Women's Commission serious on the issue of girl students' safety

महिला आयोग की अध्यक्ष करेंगी हॉस्टल की जांच

Tue, 10 Dec 2019 01:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
Women's Commission serious on the issue of girl students' safety
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के महिला हॉस्टल परिसर में छात्राओं की सुरक्षा का मुद्दा राज्यसभा में उठने के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग सक्रिय हो गया है। आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा इस पूरे मामले की जांच के लिए बुधवार को प्रयागराज पहुंच रही हैं। वह महिला हॉस्टल परिसर का निरीक्षण करेंगी और छात्राओं से बातचीत भी करेंगी।
विज्ञापन

कुछ दिनों पहले राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने इविवि के महिला हॉस्टल परिसर में छात्राओं की असुरक्षा का मुद्दा सदन में उठाया था, जिसके बाद विश्वविद्यालय में कुछ दिनों तक हड़कंप मचा रहा। इस बीच यूजीसी ने भी इस मसले पर इविवि प्रशासन को पत्र जारी करते हुए मामले में जानकारी मांग ली है। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ऋचा सिंह ने यूजीसी के चेयरमैन से मिलकर छात्राओं की सुरक्षा के मसले पर उन्हें ज्ञापन दिया था और चेयरमैन को बताया था कि हॉस्टल में चल रहे निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार के लोग बेरोकटोक वहां आते-जाते हैं, जिससे छात्राओं की सुरक्षा खतरे में है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा खुद इस पूरे मामले की जांच के लिए प्रयागराज आ रही हैं। वह बुधवार को यहां पहुंचेंगी और महिला हॉस्टल परिसर में छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed