{"_id":"67cca5d4d4c3e407070af9d2","slug":"women-rpf-personnel-will-be-equipped-with-pepper-spray-allahabad-news-c-3-1-ald1024-576769-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: मिर्च स्प्रे से लैस होंगी महिला आरपीएफ कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: मिर्च स्प्रे से लैस होंगी महिला आरपीएफ कर्मी
विज्ञापन
ट्रेनों में एस्कार्ट करने एवं स्टेशनों पर ड्यूटी के दौरान अब महिला आरपीएफ कर्मी मिर्च स्प्रे से लैस रहेंगी। ताकि आपातकालीन परिस्थिति में वह अधिक सशक्त और प्रभावी ढंग से कार्रवाई कर सकें। यह निर्णय महिला दिवस के मौके पर लिया गया। इसे अब उत्तर मध्य रेलवे के सभी रेलवे स्टेशनों पर लागू किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि यह निर्णय विशेष रूप से महिला यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और महिला आरपीएफ कर्मियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से लिया गया है। मिर्च स्प्रे के डिब्बे उपलब्ध कराने से महिला आरपीएफ जवानों को सुरक्षा की एक अतिरिक्त परत मिलेगी। ताकि वह संभावित खतरों को रोक सकें। प्रयागराज मंडल की बात करें तो यहां 500 से अधिक महिला आरपीएफ कर्मी तैनात हैं।
उत्तर मध्य रेलवे के सीनियर पीआरओ डाॅ. अमित मालवीय का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आरपीएफ महानिदेशक मनोज यादव ने ही मिर्च स्प्रे से महिला आरपीएफ कर्मियों को लैस करने की बात कही। सीनियर पीआरओ के अनुसार एनसीआर जोन के प्रयागराज, आगरा एवं झांसी मंडल में मिर्च स्प्रे महिला आरपीएफ कर्मियों को उपलब्ध करवाया जाएगा।