फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Women need to recognize their power

नारी को अपनी शक्ति पहचानने की जरूरत

Wed, 02 Sep 2015 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 02 Sep 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
Women need to recognize their power
इलाहाबाद (ब्यूरो)। सीएमपी डिग्री कॉलेज छात्र संघ की ओर से मंगलवार को केपी कम्युनिटी हाल में महिला सशक्तिकरण पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें वक्ताओं ने छात्राओं को उनके अधिकारों, बदलते परिवेश में खुद की पहचान बनाने के लिए जागरूक किया। छात्रसंघ की ओर से अरसे बाद कार्यक्रम किया गया, लेकिन हाल में छात्र-छात्राओं की अपेक्षित भीड़ नहीं दिखी।
विज्ञापन


हाल का काफी हिस्सा खाली ही रहा। श्रोताओं की कमी वक्ताओं को भी काफी खली। मंच से उन्होंने कहा कि पहला कार्यक्रम इतने बड़े हाल में नहीं कराना चाहिए। एक कमरे में भी कार्यक्रम किया जा सकता था। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की कमी के पीछे बड़ी वजह छात्र नेताओं के प्रति उदासीनता और परिसर में अराजकता को माना जा रहा है। कार्यक्रम भी निर्धारित समय दस बजे की जगह से दो घंटे देरी से 12 बजे शुरू हुआ। आयोजकों का कहना था कि कार्यक्रम के निर्धारित समय पर काफी छात्र-छात्राएं थीं, मगर बैक पेपर होने की वजह से वह सभी चले गए।
विज्ञापन


दीप प्रज्ज्वलन से कार्यक्रम की शुरुआत के साथ छात्राओं ने नारी शक्ति पर केंद्रित गीत, नृत्य और कविताएं प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. रेहाना सिद्दीकी ने कहा कि नारी कमजोर नहीं है, जरूरत है तो बस अपनी शक्तियों को पहचाने की। विशिष्ट अतिथि जगत तारन गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. नंदिनी तिवारी ने अपने विचार ‘जिंदगी संघर्ष है सशक्त होकर चलो, अगर कोई साथ न दे तो एकला चलो’ पंक्तियों के माध्यम से कही। कार्यक्रम अध्यक्ष अधिवक्ता ऋतंधरा मिश्रा ने महिला के कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़कियों से भावनाओं के बजाए विवेक से निर्णय लेने की बात कही। उन्होंने राज्य महिला आयोग की शिथिलता पर सवाल उठाए। विशिष्ट अतिथि प्रतापगढ़ में मेडिकल ऑफिसर डॉ. पूजा सिंह और समाज सेविका निशा यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान छात्र नेता प्रखर यादव, अभिषेक चौधरी, अमित, आकांक्षा वर्मा, दिशा शुक्ला, राशि तिवारी, श्रद्धा, शिवांगी, रश्मि, सानिया, साल्वी, निवेदिता आदि मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन सीएमपी छात्रसंघ अध्यक्ष पूजा मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed