फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Women death in forest animals or murder conspiracy

मांडा में सनसनीखेज घटना: जंगली जानवर के हमले में महिला की मौत या साजिश

Tue, 10 Sep 2024 04:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 10 Sep 2024 04:30 PM IST
सार

थाना क्षेत्र के देवकुंड नाथधाम के समीप जंगल में मंगलवार अलसुबह एक अधेड़ महिला का क्षत-विक्षत शव मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला के पैर व हांथ पर गहरे जख्म के निशान पाए गए हैं। मृतका के पति का अनुमान है कि जंगली जानवर के हमले से महिला की मौत हुई है। मौके पर जमा ग्रामीणों ने महिला की मौत को साजिश बताया।

विज्ञापन
Women death in forest animals or murder conspiracy
प्रयागराज - फोटो : संवाद

विस्तार

मांडा थाना क्षेत्र के देवकुंड नाथधाम के समीप जंगल में मंगलवार अलसुबह एक अधेड़ महिला का क्षत-विक्षत शव मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला के पैर व हांथ पर गहरे जख्म के निशान पाए गए हैं। मृतका के पति का अनुमान है कि जंगली जानवर के हमले से महिला की मौत हुई है। मौके पर जमा ग्रामीणों ने महिला की मौत को साजिश बताया। पुलिस ने शव को एसआरएन भेज दिया है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मृतका कलावती (50) पत्नी गेंदालाल कोरांव थाना क्षेत्र के सेमरी बाघराय की निवासी थी। वह बांस से निर्मित डलिया-दौरी बेचती थी। सोमवार को गांवों में फेरी लगाने के लिए वह घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटी। परिवार को चिंता हुई और नात रिश्तेदार से पूछताछ शुरू की।
विज्ञापन


रिश्तेदार रमाशंकर ने फोन पर सूचना दी कि जंगली जानवर ने कलावती को काट लिया है। सूचना पर देवकुंड नाथ धाम पर पहुंचे परिजनों ने अधेड़ महिला का शव पड़ा पाया। मृतका के पति गेंदालाल की सूचना पर मांडा थाने के उपनिरीक्षक योगेंद्रनाथ उपाध्याय दलबल के साथ मौके पर पहुंच शव को पोस्मार्टम के लिए एसआरएन भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना स्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि अधेड़ महिला के पैर व हाथ पर मिले जख्म के निशान सियार, कुत्ता आदि जंगली जानवर के काटने से बने होंगे। लेकिन इतने जख्म से अधेड़ महिला की मौत की पुलिसिया थ्योरी उनके गले के नीचे नहीं उतर रही है। अधेड़ महिला के साथ रात में कोई बड़ी साजिश हुई, क्योंकि महिला का शव देवकुंड नाथ धाम के समीप जंगल पहाड़ व निर्जन स्थान पर पाया गया है। मार्ग पर कोरांव की तरफ आगे बढ़ने पर 10 किमी की दूरी में कोई गांव आवादी नहीं है।

फेरी लगाने वाली महिला इस निर्जन स्थान पर पहुंची कैसे? जबकि महिला घर भी घटना स्थल से 15 किमी दूर है और पूरा रास्ता जंगल व पहाड़ से घिरा हुआ है, जहां लूट-छिनैती की घटना होती रहती है। घर लौटने के लिए महिला को मांडाखास या गिरधरपुर तिराहे से बस आदि सवारी वाहन पर बैठ जाना चाहिए था। शव मिलने के स्थान से महज पांच मीटर दूर शराब व गुठखा खाली पैकेट व महिला का चप्पल का मिलना भी महिला के साथ अनहोनी या बड़ी साजिश की तरफ इशारा कर रहा है।


घटना स्थल से डेढ़ सौ मीटर दूर बसे लोगों ने दबे जबान से कहा कि रात के वक्त अधेड़ महिला के साथ एक अनजान व्यक्ति झगड़ा कर रहा था, जिसपर उन्होंने दोनों को डाट कर भगा दिया था। मामले में इंस्पेक्टर मांडा शैलेंद्र सिंह का कहना है कि मृतका के पति की सूचना पर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट मौत का सही कारण बताएगी। जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed