{"_id":"5793d7894f1c1b4032c4bbe8","slug":"women-and-women-insulting-mayawati","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला होकर महिलाओं का अपमान कर रहीं मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला होकर महिलाओं का अपमान कर रहीं मायावती
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 24 Jul 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
अनुप्रिया पटेल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपना दल नेत्री और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर महिला होकर महिलाओं की इज्जत उछालने का आरोप लगाया है। अपने कार्यकर्ताओं के बचाव के लिए उनकी ओर से दिए जा रहे तर्क शर्मनाक हैं। उन्हें अपने आपके साथ कार्यकर्ताओं पर अंकुश लगाना चाहिए, जिससे महिलाओं की बेइज्जती न हो सके। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा केपूर्व नेता दयाशंकर सिंह ने मायावती के बारे में जो कुछ भी कहा उसे कभी माफ नहीं किया जा सकता, इसी बात को लेकर भाजपा ने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पार्टी से बाहर कर दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल शनिवार को पत्रकारों से बात कर रहीं थीं।
पुरुषों केविवाद में महिलाओं को न घसीटें
- बसपा सुप्रीमो एवं उनके कार्यकर्ता पिछले दो दिन से प्रदेश में जो शर्मनाक हरकत कर रहे हैं, उसकी निंदा की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मायावती एक महिला हैं उन्हें महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। पुरुषों केविवाद में महिलाओं एवं बच्चों को नहीं घसीटना चाहिए, जिन महिलाओं की वह पूरे प्रदेश में इज्जत नीलाम कर रही हैं, वह दयाशंकर की बेटी, पत्नी और मां से पहले महिला हैं। ऐसे में बसपा के लोगों को दयाशंकर के परिवार की महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए।
अनुप्रिया पटेल ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से खराब है। आम आदमी सड़क पर निकलने में डरता है, महिलाएं घर से निकलने में डरती हैं। विकास कार्य पूरी तरह से ठप है। सरकार एक नहीं कई मुख्यमंत्री चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र में भाजपा सरकार बनने के बाद से दवाओं के दाम में कमी आई है। सभी को बेहतर उपचार मिले, यही उनकी कामना है। एसआरएन अस्पताल को लेकर शिकायत मिल रही है, शीघ्र ही इसका निरीक्षण करके समस्या दूर करने की कोशिश करुंगी। उन्होंने इलाहाबाद के लिए कुछ अलग करने की बात कही। उनका कहना था कि इलाहाबाद उनके पिता की कर्मभूमि है, उन्होंने अपनी मां से किसी प्रकार के विवाद से इनकार किया और कहा कि उनका आशीर्वाद हमेशा उनके साथ है। वार्ता के दौरान दिनेश शुक्ल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
बालसन चौराहे पर आयोजित स्वागत सभा में उन्होंने प्रदेश की सपा सरकार को उखाड़ फेंकने का ऐलान किया। अनुप्रिया पटेल ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी के लिए वह काम करेंगी। स्वागत सभा में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आरके वर्मा, डॉ. राजेश सिंह, सुरेश यादव, अरविंद पांडेय, राम लखन पटेल, बृजेश पांडेय सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद अनुप्रिया का रोड शो बालसन चौराहे से होते हुए सरदार पटेल संस्थान अलोपीबाग, झूंसी, सहसाें, हनुमानगंज, बींदा, सैदाबाद, प्रतापपुर सहित पूरे गंगापार क्षेत्र का भ्रमण किया।