{"_id":"669c51049deac4a0aa055c04","slug":"womans-purse-full-of-money-and-jewelery-stolen-allahabad-news-c-3-1-noi1083-418442-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: महिला का रुपये और गहनों से भरा पर्स चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: महिला का रुपये और गहनों से भरा पर्स चोरी
विज्ञापन
जींद (हरियाणा) से दारागंज स्थित मायके आई मंजूरानी का गहनों और 10 हजार रुपये से भरा पर्स ई-रिक्शे में चुरा लिया गया। आरोप है कि एक जुलाई को हुई घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने को महिला 18 दिन तक भटकती रही लेकिन सुनवाई नहीं हुई। शुक्रवार को पुलिस आयुक्त से गुहार लगाने पर दारागंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
लोको प्राइवेट काॅलोनी, जींद निवासी मंजूरानी का निराला मार्ग, दारागंज में मायका है। उन्होंने पुलिस को बताया कि एक जुलाई शाम करीब छह बजे वह चौक गई थी। वहां से ई-रिक्शा से दारागंज लौट रही थी। अलोपी चुंगी के पास तीन महिलाएं ई-रिक्शे पर बैठीं और उससे धक्कामुक्की करने लगीं।
थोड़ी दूर जाने पर तीनों उतर गईं। उनके जाने के बाद देखा तो पर्स गायब था। पर्स में 24 ग्राम का सोने का मंगलसूत्र और 10 हजार रुपये के अलावा अन्य जरूरी सामान था। इसकी सूचना दारागंज थाने में देने पर पुलिस ने फुटेज देखा, लेकिन कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
थाना प्रभारी तुषार दत्त त्यागी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में महिला सिविल लाइंस में ई-रिक्शा से उतरकर दूसरे ई-रिक्शा में बैठती हुई नजर आई है। उसे खुद एक दिन बाद पर्स चोरी हाेने की जानकारी हुई। छानबीन की जा रही है।