{"_id":"6621b7b3562da17baf02df25","slug":"womans-body-found-hanging-in-dhumanganj-accused-of-murder-allahabad-news-c-358-1-pr11004-110628-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: धूमनगंज में फंदे से लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: धूमनगंज में फंदे से लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
धूमनगंज थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में कमरे में पंखे से महिला लटकी मिली। पुलिस को सूचना देने के बाद आननफानन परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतारा। उसके बाद से एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, मायकेवालों ने हत्याकर उसे फंदे पर लटकाने का आरोप लगा पति समेत चार के खिलाफ तहरीर दी है।
हंडिया के उपरदहां निवासी नीतू साहू (34) की 17 साल पहले ट्रांसपोर्ट नगर संजय साहू संग शादी हुई थी। संजय घर पर ही किराने की दुकान चलाता है। उसके दो बेटे हैं। राजेश गुप्ता का आरोप है कि उसके बहनोई आए दिन शराब पीता था। बहन के विरोध करने पर संजय गालीगलौज व मारपीट करता था। बुधवार पड़ोस में हल्दी की रस्म में दोनों बेटे गए थे। रात 11 बजे संजय दो मित्राें के साथ छत पर शराब पी रहा था। इसका विरोध करने पर संजय ने नीतू की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद रात एक बजे उनके पास फोन कर बताया कि नीतू ने फांसी लगाकर जान दे दी है।
मायकेवाले रात करीब 2:30 बजे पहुंचे तो नीतू का शव बेड पर पड़ा था। भाई ने बताया कि धूमनगंज थाने में पति संजय समेत परिवार के चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। हालांकि, धूमनगंज इंस्पेक्टर राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि मामले में अभी उन्हें तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सास ने छोटी बहू के नाम कर दी थी सारी जमीन
राजेश ने बताया कि बहन के ससुराल की सारी जमीन उसके सास के ही नाम पर थी। आरोप यह भी है कि सास लीलावती नीतू से नाखुश रहती थीं। उनके हिस्से की भी जमीन चोरी से छाेटी बहू के नाम कर दी हैं। इसकी वजह से उनकी बहन का पूरा परिवार मोहल्ले में एक मकान में किराये पर रहते थे।