फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   woman was raped by taking her hostage in Lucknow, the woman from the neighborhood had taken her to the accuse

प्रयागराज : महिला को लखनऊ में बंधक बनाकर दुष्कर्म, पड़ोस की महिला धोखे से ले गई थी आरोपी के पास

Sun, 23 Jul 2023 10:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 23 Jul 2023 10:05 PM IST
सार

युवती शिवकुटी की ही रहने वाली है। उसने पुलिस को बताया कि उसके पड़ोस में कौशल्या नाम की महिला रहती है। चार जुलाई की रात आठ बजे वह उसे साजिश के तहत तेलियरगंज लेकर आई। वहां उसका रिश्तेदार राजू पहले से मौजूद था जो उसे धोखे से डरा धमकाकर लखनऊ लेकर चला गया।

विज्ञापन
woman was raped by taking her hostage in Lucknow, the woman from the neighborhood had taken her to the accuse
girl crime, rape demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शिवकुटी में महिला को लखनऊ ले जाकर बंधक बनाने व दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि डरा-धमकाकर लखनऊ में ही उसे अलग-अलग जगहों पर रखकर पांच दिन तक दरिंदगी की जाती रही। आरोप यह भी है कि पड़ोसी महिला ही उसे धोखे से आराेपी के पास ले गई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


युवती शिवकुटी की ही रहने वाली है। उसने पुलिस को बताया कि उसके पड़ोस में कौशल्या नाम की महिला रहती है। चार जुलाई की रात आठ बजे वह उसे साजिश के तहत तेलियरगंज लेकर आई। वहां उसका रिश्तेदार राजू पहले से मौजूद था जो उसे धोखे से डरा धमकाकर लखनऊ लेकर चला गया। वहां पहुंचने पर उसे एक कमरे में बंद कर दिया और नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया।

विज्ञापन

होश में आने पर उसने खुद को निर्वस्त्र पाया तो शोर मचाने लगी। इस पर गालीगलौज करते हुए आरोपी ने उसे पीटना शुरू कर दिया। फिर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद अगले पांच दिनों तक वह उसे लेकर जगह बदलता रहा और डरा-धमकाकर कई बार गलत काम किया।

नौ जुलाई को किसी तरह मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकली और फिर अपने घर पहुंची। जहां घरवाले उसकी खोजबीन में जुटे थे। उसने आपबीती सुनाई तो घरवालों के होश उड़ गए। इसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और घटना की लिखित शिकायत की। एसीपी शिवकुटी राजेश कुमार यादव ने बताया कि केस दर्ज है। जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed