{"_id":"67d5d74577a187ab370a8ea5","slug":"woman-was-abused-while-applying-color-her-clothes-were-torn-when-she-protested-allahabad-news-c-3-1-ald1019-581457-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: रंग लगाने में महिला से अभद्रता, विरोध करने पर कपड़े फाड़े, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: रंग लगाने में महिला से अभद्रता, विरोध करने पर कपड़े फाड़े, वीडियो वायरल
विज्ञापन
झूंसी में होली पर रंग लगाने के दौरान एक महिला के कपड़े फाड़ने का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। महिला का आरोप है कि भाजपा के सेक्टर संयोजक ने रंग लगाने के बहाने उससे अभद्रता की और विरोध करने पर कपड़े फाड़ दिए। पीड़िता की ओर से उसके पति ने पुलिस को तहरीर दी है। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस की ओर से जांच पड़ताल की जा रही है।
झूंसी के आवास विकास कॉलोनी की महिला ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को वह अपनी दुकान पर थी। वहां उसके पति और बच्चे भी मौजूद थे। इसी दौरान आरोपी अनुराग अग्रवाल वहां आया और उसे रंग लगाने लगा। इस दौरान उसने अभद्रता शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर आक्रामक हो उठा और कपड़े फाड़ दिए। जाते-जाते उसने जाति सूचक गालियां दीं और अभद्र बातें भी कहीं।
महिला के पति ने बताया कि घटना से परिवार इतना आहत हुआ की रात भर सो नहीं सका। सुबह वूमेन पावर लाइन पर शिकायत कराने के साथ ही पत्नी ने झूंसी थाने में नामजद तहरीर दी। उधर, इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आठ सेकेंड के इस वीडियो में आरोपी महिला के कपड़े फाड़ते नजर आ रहा है। झूंसी थानाध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।