{"_id":"623f557ad5df5e000a4497b8","slug":"woman-threatened-the-girl-with-six-different-numbers-allahabad-news-ald3296020154","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : युवती को महिला ने छह अलग अलग नंबरों से दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : युवती को महिला ने छह अलग अलग नंबरों से दी धमकी
विज्ञापन
युवती को महिला ने छह अलग-अलग नंबरों से दी धमकी
प्रयागराज। झलवा के उत्थान शंभूनाथ अस्पताल में कार्यरत श्वेता शर्मा को मोबाइल पर कोई महिला पिछले चार महीनों से धमकी दे रही है। श्वेता ने कई बार नंबर ब्लॉक भी किया लेकिन हर बार वह नए नंबर से फोन कर जान से मारने की धमकी दे रही है।
श्वेता ने कर्नलगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। श्वेता के मुताबिक चार महीने पहले महिला ने उसे फोन कर धमकी दी। महिला ने अपना परिचय भी बताया लेकिन वह उसे नहीं जानती थी। इसके बाद महिला लगातार फोन कर जान से मारने की धमकी देने लगी। उसने नंबर ब्लॉक किया तो दूसरे नंबर से धमकी दी जाने लगी। चार महीनों के दौरान छह अलग अलग मोबाइल नंबरों से कॉल कर धमकी दी गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर नंबरों के बारे में पता लगाया जा रहा है। संवाद