फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Woman showing the passion for honor , passion

नारी सम्मान के लिए दिखा जज्बा, जुनून

Fri, 23 Sep 2016 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 23 Sep 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
Woman showing the passion for honor , passion
allahabad

विज्ञापन
इलाहाबाद। महिलाओं के सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा के साथ उन्हें सुरक्षित माहौल देने के लिए ‘अमर उजाला’ और उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वावधान में बृहस्पतिवार को ‘नारी सम्मान’ रैली का आयोजन किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से कमिश्नर राजन शुक्ला ने रैली को हरी झंडी दिखाई और प्रयाग संगीत समिति परिसर में डीएम संजय कुमार ने रैली का समापन किया।
रैली में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, हिन्दू महिला इंटर कॉलेज, केपी गर्ल्स इंटर कॉलेज, जगत तारन गर्ल्स इंटर कॉलेज समेत शहर के कई विद्यालयों की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। रैली मेडिकल चौराहे से शुरू होकर स्वरूपरानी चिकित्सालय, सीएवी इंटर कॉलेज, हनुमान मंदिर चौराहा होते हुए कमला नेहरू रोड स्थित  प्रयाग संगीत समिति परिसर में समाप्त हुई। छात्राओं ने रैली में जबरदस्त उत्साह दिखाया। छात्राएं हाथों में तख्तियां लिए हुईं थी, जिन पर ‘नारी सम्मान’ और प्रदेश सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं का नाम लिखा था। 
विज्ञापन

छात्राओं के हाथ में पम्फलेट थे, जिसमें महिला सशक्तिकरण से जुड़े संदेश थे। छात्राओं ने नारी सशक्तिकरण के नारे भी लगाए और समाजवादी पेंशन योजना, कन्या विद्याधन, हमारी बेटी उसका कल, पढ़ें बेटियां-बढ़ें बेटियां, कौशल विकास, वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090 आदि के बारे में लोगों को जागरूक किया। शुरुआत और समापन पर अतिथियों का स्वागत ‘अमर उजाला’ के यूनिट हेड राहुल कंकरिया ने किया। जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन कुलभाष्कर आश्रम इंटर कॉलेज के डॉ. बृजेश खरे ने किया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी नगर पुनीत शुक्ल, एसीएम आशीष मिश्र, जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका रहा विशेष सहयोग
 सह जिला विद्यालय निरीक्षक गोविंद राम, संजय कुशवाहा, सूचना अधिकारी डॉ. मनोज कुमार, सूचना विभाग के कर्मवीर खरे एवं धर्मवीर खरे, जिला क्रीडा सचिव उमेश खरे समेत रश्मि शुक्ला, अश्वनी कुमार यादव, रवींद्र मिश्र, अरूण पांडेय, वेदराज पाल, रविशंकर, विजया सिंह रंजना सिंह, स्नेह सुधा, सरोज बाला, किरन कुमारी,नीता गुप्ता एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की शिक्षिकाएं लता, कल्पना मिश्रा, रंजना मिश्रा, मंजूषा यादव, शुभदर्शिनी, वंदना, सुधा देवी, पुष्पा शुक्ला, मनीषा, संध्या सैलानी, मृदुला यादव रंजना यादव का कार्यक्रम में विशेष योगदान रहा।

आचरण में हो नारी सम्मान का भाव: कमिश्नर
 रैली की शरुआत में कमिश्नर राजन शुक्ला ने कहा कि हम नारी सम्मान पर जोर देते हैं। इसका मतलब है कि कहीं न कहीं नारी का अपमान हो रहा है। हमें अपने आचरण में नारी सम्मान का भाव लाना होगा और एक ऐसा माहौल बनाना होगा जिसमें महिलाएं निडर और निर्भीक होकर जीवन में आगे बढ़ें। उन्होंने इस आयोजन के लिए ‘अमर उजाला’ परिवार और रैली में शामिल छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को बधाई दी। 


निर्भय होकर आगे बढ़ें बेटियां: डीएम
 रैली के समापन पर डीएम संजय कुमार ने कहा कि बेटियां निर्भय होकर आगे बढ़ें। बतौर जिले के लॉ एंड ऑर्डर मुखिया छात्राओं को भरोसा दिलाया कि उनके साथ अन्याय और अपराध नहीं होने दिया जाएगा। प्रशासन और पुलिस हर कदम पर उनके साथ है। उन्होंने छात्राओं को महिला सशक्तिकरण से जुड़ी कई योजनाओं के फायदे भी बताए। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित ‘1090’ नंबर का जिक्र करते हुए वहां मौजूद जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिए कि स्कूलों के नोटिस बोर्ड, क्लास रूम के बाहर, यहां तक कि कॉरीडोर में भी यह नंबर अंकित कराएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed