{"_id":"622ccaf67275934a56126cd9","slug":"woman-said-in-press-conference-five-thousand-to-give-back-stolen-mobile","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गुडवर्क में पलीता : प्रेस कांफ्रेंस में महिला बोली, चोरी गए मोबाइल को वापस देेने को ऐंठे पांच हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुडवर्क में पलीता : प्रेस कांफ्रेंस में महिला बोली, चोरी गए मोबाइल को वापस देेने को ऐंठे पांच हजार
Sat, 12 Mar 2022 10:01 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 12 Mar 2022 10:01 PM IST
सार
जिला पुलिस की सर्विलांस टीम पिछले कई दिनों से चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी में लगी हुई थी। जिसमें उसने 80 फोन बरामद किए। इस संबंध में शनिवार दोपहर में पुलिस लाइन सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई थी। जिसमें पुलिस व मीडिया के साथ उन लोगों को भी बुलाया गया था, जिन्हें बरामद फोन वापस किए जाने थे।
विज्ञापन
Prayagraj News : प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बोलती भुक्तभोगी महिला।
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चोरी व गुम हुए 80 मोबाइल फोन बरामद करने के पुलिस के गुडवर्क में उस समय पलीता लग गया, जब महिला ने फोन देने के लिए पांच हजार रुपये ऐंठे जाने का बयान दे डाला। यह वह महिला थी जिसका फोन भी बरामद मोबाइल में शामिल था। इस बयान पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद पुलिस अफसर उसका मुुंह ताकते रह गए। बाद में मामले को संभालते हुए कहा कि प्रकरण में जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जिला पुलिस की सर्विलांस टीम पिछले कई दिनों से चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी में लगी हुई थी। जिसमें उसने 80 फोन बरामद किए। इस संबंध में शनिवार दोपहर में पुलिस लाइन सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई थी। जिसमें पुलिस व मीडिया के साथ उन लोगों को भी बुलाया गया था, जिन्हें बरामद फोन वापस किए जाने थे।
विज्ञापन
फोन दिए जाने के साथ ही उन्हें अपनी भावनाएं व्यक्त करने को भी कहा गया। इसी दौरान नैनी के मामा भांजा निवासी गीता गौड़ ने जो कहा, उसे सुनकर सभी स्तब्ध रह गए। उसने बताया कि बरामद मोबाइल वापसी के लिए उससे पांच हजार रुपये लिए गए।
विज्ञापन
महिला की बात सुनते ही सकपका गए अफसर
यह सुनते ही अफसर उसका मुंह देखने लगे। महिला से पूछताछ करने पर पता चला कि जिस निखिल गौड़ने उससे रुपये लिए, वह उसका ही दूर का रिश्तेदार है और पुलिस लाइन में ही वह किसी अफसर मैडम की गाड़ी चलाता है। मैडम कौन हैं, वह यह नहीं बता पाई।
महिला के आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है। प्रारंभिक छानबीन में किसी पुलिसकर्मी की संलिप्तता की बात सामने नहीं आई है। युवक का पता लगाया जा रहा है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - सतीश चंद, एसपी क्राइम
15 लाख रुपये है कीमत
उधर पुलिस अफसरों ने बताया कि गुम व चोरी हुए मोबाइल फोन बरामदगी के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान सर्विलांस टीम ने कुल 80 फोन बरामद किए। जिनका कुल मूल्य करीब 15 लाख रुपये है। अलग-अलग थानों में दर्ज एफआईआर/गुमशुदगी के आधार पर इनके मालिकों को चिह्नित कर मोबाइल वापस किया गया।