फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Woman's leg divided into two parts due to falling of dilapidated pole, people demonstrated at Municipal Corpor

Prayagraj : जर्जर पोल गिरने से महिला का पैर दो हिस्सों में बंटा, लोगों ने नगर निगम जोन दफ्तर पर किया प्रदर्शन

Sat, 24 Aug 2024 07:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 24 Aug 2024 07:53 PM IST
सार

लोगों का कहना है कि पोल काफी दिन से लटका हुआ था। इसकी कई बार शिकायत नगर निगम कार्यालय पर की जा चुकी है। आज सुबह भी स्थानीय लोगों ने नगर निगम कार्यालय जाकर पुल के क्षतिग्रस्त होने की शिकायत की थी। लोगों का कहना है कि इसके बाद भी नगर निगम लापरवाह बना रहा।

विज्ञापन
Woman's leg divided into two parts due to falling of dilapidated pole, people demonstrated at Municipal Corpor
नगर निगम के जोन कार्यालय पर हंगामा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत सब्जी मंडी अशोक टॉकीज चौराहे के पास शनिवार दोपहर ढाई बजे के लगभग सड़क किनारे लगा सीवर लाइन का पोल अचानक गिर गया। इसकी चपेट में लक्ष्मी नगर मोहल्ले की रहने वाली तारा देवी पत्नी रमेश चंद भारतीय आ गई। इससे तारा देवी का दाहिना पैर दो हिस्सों में बट गया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस सेवा घायल तारा देवी को इलाज के लिए अस्पताल ली गई। घटना से आकोशित लोगों ने नगर निगम जोन पांच कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन



लोगों का कहना है कि पोल काफी दिन से लटका हुआ था। इसकी कई बार शिकायत नगर निगम कार्यालय पर की जा चुकी है। आज सुबह भी स्थानीय लोगों ने नगर निगम कार्यालय जाकर पुल के क्षतिग्रस्त होने की शिकायत की थी। लोगों का कहना है कि इसके बाद भी नगर निगम लापरवाह बना रहा। घटना में घायल तारा देवी इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है, तथा उसका पति सिविल लाइन में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। मूल रूप से रमेश चंद्र भारतीय गाजीपुर के रहने वाले हैं। वह यहां अपनी ससुराल में किराए का कमरा लेकर रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed