फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Woman's house vandalized for not talking, case filed against accused

बात न करने पर युवती के घर में तोड़फोड़, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 16 Jul 2021 12:13 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 16 Jul 2021 12:13 AM IST
सार

धूमनगंज निवासी युवती ने बात करने से मना किया तो मनबढ़ युवक ने घर में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए अगवा करने की धमकी दे डाली। पुलिस ने नामजद केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
Woman's house vandalized for not talking, case filed against accused
Crime Scene

विस्तार

धूमनगंज निवासी युवती ने बात करने से मना किया तो मनबढ़ युवक ने घर में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए अगवा करने की धमकी दे डाली। पुलिस ने नामजद केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


युवती ने पुलिस से शिकायत की है कि मोनू नाम के युवक से उसकी करीब एक साल पहले दोस्ती थी। करीब छह महीने पहले उसने उससे बातचीत बंद कर दी। आरोप है कि इस पर वह जबरदस्ती बात करने का दबाव बनाने लगा। मना करने पर 20-25 साथियों के साथ घर में घुस आया और तोड़फोड़ की। साथ ही अगवा करने की धमकी दी। युवती का कहना है कि आरोपी कट्टा, बम लेकर घूमता है जिससे वह व उसका परिवार दहशत में है। उसका घर से निकलना दुश्वार हो गया है। धूमनगंज पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed