फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Woman raped by pointing revolver, beaten in front of police, four year old son thrown on the ground

Prayagraj : रिवाॅल्वर दिखाकर महिला से दुष्कर्म, पुलिस के सामने पीटा, चार साल के बेटे को जमीन पर पटका

Sun, 08 Dec 2024 07:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 08 Dec 2024 07:32 PM IST
सार

पीड़िता ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात सत्यम सिंह उसके नंबर पर फोनकर अश्लील बातें करने लगा। उसने मना किया तो उसे आरोपी ने पीट दिया। शनिवार रात दिवाकर सिंह, सुधाकर सिंह, सोनू सिंह व एक अज्ञात महिला उसके घर में घुस गए।

विज्ञापन
Woman raped by pointing revolver, beaten in front of police, four year old son thrown on the ground
रेप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कौंधियारा के एक गांव में बृहस्पतिवार की देर रात दबंगों ने रिवाॅल्वर के दम पर एक युवती के साथ उसके घर में घुसकर दुष्कर्म का किया। उसको पुलिस के सामने ही पीटा गया। आरोपियों ने उसके चार साल के बेटे को पटक दिया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात सत्यम सिंह उसके नंबर पर फोनकर अश्लील बातें करने लगा। उसने मना किया तो उसे आरोपी ने पीट दिया। शनिवार रात दिवाकर सिंह, सुधाकर सिंह, सोनू सिंह व एक अज्ञात महिला उसके घर में घुस गए। आरोपियों ने उसको रिवाॅल्वर सटाकर धमकाया और दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

इसके बाद आरोपी रिवॉल्वर लहराते हुए वहां से भाग गए। पीड़िता ने 112 नंबर पर फोनकर पुलिस बुलाई। पुलिस पीड़िता को अपने साथ आरोपियों के घर ले गई। साथ में महिला का चार साल का बेटा भी चला गया। पुलिस के सामने ही पीड़िता को लात-घूसों से आरोपियों ने पीटा और उसके बेटे को उठाकर पटक दिया। इसमें उसके बेटे को गंभीर चोट आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर पुलिस खड़ी होकर तमाशा देखती रही। थाना प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed