{"_id":"5d7557718ebc3e017a2101ad","slug":"woman-kidnapping-allahabad-news-ald2543683135","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में युवती के अपहरण का शोर, हलाकान रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार में युवती के अपहरण का शोर, हलाकान रही पुलिस
विज्ञापन
Woman Kidnapping
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक रोड की घटना, देर शाम तक नहीं हो सकी जानकारी
प्रयागराज। कर्नलगंज में बैंक रोड पर युवती के अपहरण के शोर से रविवार दोपहर हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि कुछ लोग युवती को कार में खींचकर कचहरी की ओर भागे हैं। कार का नंबर ट्रेस करने पर पता चला कि मालिक ने इसे कई साल पहले बेच दिया था। देर रात तक इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली थी।
घटना रविवार दोपहर चार बजे के करीब बैंक रोड पर ताराचंद छात्रावास के सामने हुई। पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग कार से युवती को खींचकर भागे हैं। सूचना पर कर्नलगंज इंस्पेक्टर ने जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि 20-25 साल की युवती ताराचंद छात्रावास के पास खड़ी थी। तभी मारूति कार से वहां चार लोग पहुंचे जिनमें एक युवती भी थी। इनमें से युवती समेत दो लोग कार से उतरे और युवती से विवाद करने लगे। जिसके बाद दोनों ने युवती को कार में बैठा लिया और फिर वहां से भाग निकले। यह देख प्रत्यक्षदर्शियों ने कुछ दूर पर मौजूद ईगल पुलिस को जानकारी दी। खबर पर शहर भर में नाकेबंदी कराई गई। इस दौरान एक बार डीपी गर्ल्स कॉलेज के पास कार की लोकेशन मिली। सीसीटीवी फुटेज से नंबर ट्रेस करने पर पता चला कि गाड़ी नवाब यूसुफ रोड पर रहने वाले रेलवेकर्मी की है। वहां पहुंचकर पूछताछ में पता चला कि उनका निधन हो चुका है और बेटा कई साल पहले पूणे शिफ्ट हो गया है। फोन पर संपर्क पर बेटे ने बताया कि उसने गाड़ी कई साल पहले बेच दी थी। पुलिस का कहना है कि पता लगाया जा रहा है कि गाड़ी किसे बेची गई। उधर युवती का पता नहीं चल सका। कर्नलगंज पुलिस ने बताया कि देर रात कोई शिकायत भी पुलिस के पास नहीं पहुंची थी।