फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Woman injured in road accident dies during treatment, hit by Bolero

Prayagraj : सड़क दुर्घटना में घायल महिला कोटेदार की इलाज के दौरान मौत, बोलेरो ने मारी थी टक्कर

Mon, 26 Aug 2024 12:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 26 Aug 2024 12:54 PM IST
सार

हादसे में बाइक पर बैठी महिला कोटेदार पुष्पा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिन्हें उपस्थित लोगों ने सीएचसी कोरांव ले जाया गया। सीएचसी कोरांव में प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था।

विज्ञापन
Woman injured in road accident dies during treatment, hit by Bolero
accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बोलेरो की टक्कर से घायल महिला कोटेदार की रविवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। घायल होने पर एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पुष्पा देवी पत्नी बिहारी लाल उल्दा गांव की कोटेदार थीं। गांव के ही मनोज कुशवाहा पुत्र श्याम बहादुर के साथ शनिवार को सायं सात बजे के करीब वैदवार गांव के देसी मादिरा की दुकान पर आई थीं। जहां से वह बाइक पर बैठकर घर वापस जा रही थीं कि एक अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।

विज्ञापन


हादसे में बाइक पर बैठी महिला कोटेदार पुष्पा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिन्हें उपस्थित लोगों ने सीएचसी कोरांव ले जाया गया। सीएचसी कोरांव में प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। जहां रविवार को सायं पांच बजे के करीब महिला कोटेदार पुष्पा देवी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मृतक महिला कोटेदार पुष्पा देवी ने दो लोगों से शादी की थी। चार महीने पहले एक पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अब मार्ग दुर्घटना में घायल होने के बाद खुद पुष्पा देवी की ही मौत हो गई है। वही बाइक चालक मनोज कुमार का पैर टूट गया है। जिसका  इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed