{"_id":"5cf18044bdec220752496e56","slug":"woman-hanged-in-suspicious-scene","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हाल में फांसी पर लटकी मिली थी विवाहिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हाल में फांसी पर लटकी मिली थी विवाहिता
Sat, 01 Jun 2019 12:58 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 01 Jun 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
hanged
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइंस में हीरा हलवाई चौराहे के पास बंधवाकला मोहल्ले में नवविवाहिता संदिग्ध हाल में फंासी पर लटकी मिली। आरोप है कि पति व अन्य परिजन शव लेकर रसूलाबाद घाट पर पहुंच गए। हालांकि बाद में पहुंचे मायकेपक्ष के अन्य लोगों ने हत्या का शक जताते हुए पुलिस बुला ली। जिसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया। पुलिस का कहना है कि फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, बंधवाकला मोहल्ले में रहने वाला राजेश एक जज का कर्मचारी है। चार महीने पहले उसकी शादी धूमनगंज निवासी वंदना(25) से हुई थी। घर में दोनों के अलावा राजेश के पिता भी रहते हैं। शुकव्रार सुबह 11 बजे के करीब राजेश काम के सिलसिले में बाहर चला गया। परिवारवालों का कहना है कि अचानक वंदना अपने कमरे में चली गई और इसके बाद बाहर नहीं आई। काफी देर हो जाने पर ससुर ने आवाज दी लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। शोरगुल पर आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना पर राजेश व धूमनगंज से वंदना का भाई अनिल भी आ गया। इसके बाद किसी तरह दरवाजा खोला गया तो वंदना फांसी पर लटकी मिली। जिसके बाद पति व अन्य लोग शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए रसूलाबाद घाट पर पहुंच गए। इसी दौरान पहुंचे मायके पक्ष के कुछ अन्य लोगों ने हत्या का शक जताया और सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतका के परिवारवाले मामले को संदिग्ध बता रहे हैं। हालांकि उन्होंने कोई तहरीर फिलहाल नहीं दी है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन