फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Woman going to tie Rakhi drowned in check dam, body found after hours

Prayagraj : राखी बांधने जा रही महिला की चेकडैम में डूब कर मौत, घंटों बाद मिला शव

Sun, 18 Aug 2024 06:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 18 Aug 2024 06:30 PM IST
सार

सोना देवी पासवान पत्नी मंगला पासवान निवासी बेलवनिया थाना कोरांव रविवार को सुबह नौ बजे के करीब अपने घर से मायके चिरैया मोड़ सोनार का तारा रामनगर थाना मेजा राखी बांधने के लिए जा रही थी। अभी वह अपने गांव में बने चेकडैम को पार कर रही थी कि पानी के तेज बहाव में वह बह गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Woman going to tie Rakhi drowned in check dam, body found after hours
भारी बारिश के बाद कोरांव में चेकडैम के ऊपर से बह रहा पानी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोरांव थाना क्षेत्र के बेलवनिया गांव में सुबह नौ बजे के करीब नाले पर बने चेकडैम पार कर रही एक महिला पानी के तेज बहाव में बह गई। वह रक्षाबंधन पर्व को लेकर अपने मायके जा रही थी। चैकडैम में डूबने के कारण उसकी मौत हो गई। घंटो तलाश के बाद उसका शव पानी में उतराता मिला।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सोना देवी पासवान पत्नी मंगला पासवान निवासी बेलवनिया थाना कोरांव रविवार को सुबह नौ बजे के करीब अपने घर से मायके चिरैया मोड़ सोनार का तारा रामनगर थाना मेजा राखी बांधने के लिए जा रही थी। अभी वह अपने गांव में बने चेकडैम को पार कर रही थी कि पानी के तेज बहाव में वह बह गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने मृतका के शव को पानी से बाहर निकाला और हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने महिला के शव को थाने लाया और पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका सोना देवी को दो पुत्र दीपक कुमार व शिवम पासवान तथा एक पुत्री अंगूरा पासवान हैं। हादसे को लेकर मायके व ससुराल पक्ष के लोगों में कोहराम मचा हुआ है। थाना प्रभारी नितेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि पंचनामा कर शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed