फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Woman gives birth to child in train, both safe

Prayagraj : महिला ने ट्रेन में बच्चे को दिया जन्म, दोनों सुरक्षित, अस्पताल में कराया गया शिफ्ट

Wed, 29 Nov 2023 12:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 29 Nov 2023 12:11 PM IST
सार

ट्रेन के स्टेशन पहुंचते ही रेलवे डॉक्टर संजय द्विवेदी अपने सहयोगियों के साथ तुरंत बी-तीन कोच में पहुंचे, जहां पहले ही महिला का प्रसव हो चुका था। महिला ने एक लड़के को जन्म दिया है। डॉ. संजय ने जच्चा-बच्चा दोनों को प्राथमिक उपचार मुहैया कराया।

विज्ञापन
Woman gives birth to child in train, both safe
महिला ने कालका एक्सप्रेस में बच्चे को दिया जन्म। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कालका एक्सप्रेस (12312) के टुंडला स्टेशन पहुंचने से पहले गाड़ी के बी-तीन कोच में सवार गर्भवती महिला यात्री अर्चना को प्रसव पीढ़ा शुरू हो गई। इसकी सूचना मिलने पर रेल प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए डॉक्टरों की एक टीम को सक्रिय कर दिया। इससे ट्रेन के टुंडला स्टेशन पहुंचने से पहले ही तैयारियां पूरी कर ली गईं।

विज्ञापन


ट्रेन के स्टेशन पहुंचते ही रेलवे डॉक्टर संजय द्विवेदी अपने सहयोगियों के साथ तुरंत बी-तीन कोच में पहुंचे, जहां पहले ही महिला का प्रसव हो चुका था। महिला ने एक लड़के को जन्म दिया है। डॉ. संजय ने जच्चा-बच्चा दोनों को प्राथमिक उपचार मुहैया कराया। इसके बाद महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टुंडला के लेबर रूम में भर्ती कराया गया। डॉ. लाखन सिंह व महिला स्टाफ की देखरेख में महिला का उपचार चल रहा है। रेलवे सुरक्षा बल से हेड कांस्टेबल विक्रम सिंह, लेडी कांस्टेबल नेहा और महिला के पति इस दौरान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed