{"_id":"6a4eb7ad9fa7ae391f0e130d","slug":"woman-falls-victim-to-cyber-fraud-50000-siphoned-from-her-account-allahabad-news-c-407-1-ggp1011-17050-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: महिला से साइबर ठगी, खाते से 50 हजार उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: महिला से साइबर ठगी, खाते से 50 हजार उड़ाए
Thu, 09 Jul 2026 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 09 Jul 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर सस्ते एसी का विज्ञापन देखना एक महिला को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने ओटीपी पूछकर उसके बैंक खाते से 50 हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़िता ने ऑनलाइन साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।
बादीपुर गांव की सावित्री देवी ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा, जिसमें दावा किया गया था कि ब्रांडेड एसी मात्र 10 हजार रुपये में घर बैठे बुक करें। उन्होंने विज्ञापन पर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल किया। कॉल रिसीव करने वाले व्यक्ति ने खुद को कंपनी का एजेंट बताकर कहा कि बुकिंग के लिए उनके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा, जिसे बताना होगा।
जैसे ही उसने ओटीपी का नंबर बताया, कुछ ही मिनटों में उसके बैंक खाते से दो बार में कुल 50 हजार रुपये निकल गए। मोबाइल पर पैसे कटने का मैसेज देखकर उसके होश उड़ गए। ठगी का एहसास होने पर सावित्री देवी ने तुरंत इसकी शिकायत साइबर हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज कराई।