फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Woman dies of dengue in Prayagraj, the 33 new positives found total number of infected reached 808

प्रयागराज : डेंगू से महिला की मौत, 33 नए पॉजिटिव मिले, संक्रमितों की कुल संख्या पहुंची 808

Sat, 06 Nov 2021 09:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 06 Nov 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
Woman dies of dengue in Prayagraj, the 33 new positives found total number of infected reached 808
डेंगू, मच्छर - फोटो : file photo

जिले में डेंगू का कहर जारी है। इसकी चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। जबकि, 33 नए पॉजिटिव मिले हैं। पॉजिटिव आने वाले जिले के अलग-अलग इलाके  में रह हैं। इसमें से डेढ़ दर्जन को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। जबकि, बाकी लोगों का घर में उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन


कैंट स्थित सदर बाजार क्षेत्र निवासी राकेश सोनकर की पत्नी अंशू देवी (40) की तबीयत कई दिन पहले खराब हुई थी। 31 अक्तूबर को उन्हें टैगोर टाउन स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। वहां उनकी डेंगू की जांच कराई गई तो पुष्टि हो गई। उनका प्लेटलेट्स काउंट 10 हजार से नीचे आ गया था। इस वजह से ब्लीडिंग भी शुरू हो गई। धीरे-धीरे हालत बेकाबू होती गई और उसकी मौत हो गई। राकेश के छोटे भाई राजेश सोनकर ने बताया कि अंशु के दो बेटे आयुष और पीयूष हैं।
विज्ञापन


मां की मौत से उनका रो-रोकर बुरा हाल है। जिले में डेंगू से यह तीसरी मौत है। उधर, मलेरिया विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक दीपावली और उसके दूसरे दिन कुल 33 नए पॉजिटिव मिले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को 17 पॉजिटिव मिले थे जबकि शनिवार को 16 संक्रमित पाए गए। शुक्रवार को पॉजिटिव आने वालों में बेनीगंज, सिविल लाइंस, नया पुरवा, नैनी, छोटाबघाड़ा, प्रीतमनगर, धूमनगंज, बेली रोड, झूंसी, मम्फोर्डगंज, बमरौली, प्रीतमनगर, तेलियरगंज, मीरापट्टी में एक-एक और राजापुर में दो लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि, शनिवार को कोरांव, मांडा, बलरामपुर हाउस, कर्नलगंज, मनमोहन पार्क, तेलियरगंज, शिवकुटी, रसूलाबाद, कचहरी में एक-एक और धूमनगंज में दो संक्रमित पाए गए हैं। जिला मलेरियाधिकारी डॉ. आनंद सिंह ने बताया कि इससे जिले में डेंगू के कुल रोगियों की संख्या बढ़कर 808 हो गई है। इसमें शहरी क्षेत्र में 577 और ग्रामीण क्षेत्र में 231 मरीज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed