फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Woman dies due to wrong injection, uproar

गलत इंजेक्शन लगाने से महिला की मौत, हंगामा

Tue, 20 Aug 2019 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Woman dies due to wrong injection, uproar
Woman dies due to wrong injection, uproar - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। दरभंगा कॉलोनी स्थित एक निजी अस्पताल में छह दिन से भर्ती महिला की इंजेक्शन लगाने के बाद मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल संचालक डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। नाराज परिजनों ने परिचितों संग सोमवार को जार्जटाउन थाने के सामने कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। इसके साथ ही डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। मामला गंभीर देख तीन डॉक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बहादुरगंज में लोहिया पांडेय हाता निवासी धर्मेंद्र कुमार केसरवानी ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी चेतना केसरवानी को इलाज के लिए 13 अगस्त को निजी अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ की देखरेख में भर्ती कराया था। छह दिन उपचार के बाद 18 अगस्त की रात डॉक्टर ने चेतना को एक इंजेक्शन लगाया। इससे अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। थोड़ी ही देर में उसने तड़पते हुए दम तोड़ दिया। उसका पूरा शरीर नीला पड़ गया।
विज्ञापन

धर्मेंद्र का आरोप है कि डॉक्टर ने इलाज में लापरवाही की, जिससे उसकी पत्नी चेतना की मौत हो गई। शिकायत करने पर अस्पताल कर्मचारियों ने अभद्रता की। चेतना की मौत की सूचना पर अस्पताल में भीड़ एकत्र हो गई। सोमवार को थाने पहुंचे धर्मेंद्र ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने में आनाकानी की तो नाराज लोगों ने थाने के सामने प्रदर्शन किया। कार्रवाई के आश्वासन पर लोग किसी तरह शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक जार्जटाउन सुनील कुमार सिंह ने बताया कि तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। उधर महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, विजय केसरवानी, अभय केसरवानी, अनिल झल्लर, अभय गुप्ता, लवकुश, श्याम, गोपाल केसरवानी समेत अन्य लोगों ने धर्मेंद्र के आवास पर जाकर शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed