फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Woman dies after mud wall collapses, accident happens late night

Prayagraj : मिट्टी की दीवार गिरने से महिला की मौत, देर रात हुआ हादसा, ग्रामीणों ने पावर हाउस पर किया हंगामा

Fri, 28 Jun 2024 01:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 28 Jun 2024 01:18 PM IST
सार

बारिश से नम हुई व चूहा के प्रकोप से जर्जर हुई मिट्टी की दीवाल अचानक महिला के ऊपर गिर गई। शोरगुल सुन मौके पर इकट्ठा हुए लोगों ने दीवाल का मलवा हटाकर महिला को बाहर निकाला। परिजन घायल महिला को नजदीकी अस्पताल ले गए। तबतक उसकी सांसे थम चुकी थी।

विज्ञापन
Woman dies after mud wall collapses, accident happens late night
घटना के बाद पावर हाउस पर हंगामा करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मांडा थाना क्षेत्र के उल्दा गांव में घर के बाहर चारपाई पर सो रही महिला के ऊपर मिट्टी की दीवाल गिरने से उसकी मौत हो गई। महिला की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। राजस्व विभाग को सूचना देकर परिजनों ने महिला का अंतिम संस्कार कर दिया। बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे मांडा थाना क्षेत्र की उल्दा गांव निवासिनी जयदेवी (50) पत्नी लेखमणि दुबे घर के बाहर चारपाई पर सो रही थी।

विज्ञापन


बारिश से नम हुई व चूहा के प्रकोप से जर्जर हुई मिट्टी की दीवाल अचानक महिला के ऊपर गिर गई। शोरगुल सुन मौके पर इकट्ठा हुए लोगों ने दीवाल का मलवा हटाकर महिला को बाहर निकाला। परिजन घायल महिला को नजदीकी अस्पताल ले गए। तबतक उसकी सांसे थम चुकी थी। मौत की सूचना घर पहुंचते ही मृतक के बेटे अन्नू, ओमप्रकाश का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना था कि दो दिन से विद्युत सप्लाई बाधित होने के चलते मृतका को घर के बाहर सोना पड़ा। जिसके चलते वह दुर्घटना की शिकार हो गई। सूचना पर राजस्व निरीक्षक व हल्का लेखपाल अशोक पांडेय मौके पर पहुंचे और लिखापढ़ी के बाद घटना की जानकारी अफसरों को दी। जिसके बाद परिजनों ने डेंगुरपुर गंगा घाट पर मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed