फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Woman died by electric shock high tension line wire broke prayagraj naini

Prayagraj News: हाईटेंशन लाइन का तार टूटा, करंट से तड़प-तड़पकर महिला की मौत

Sat, 22 Aug 2020 04:26 PM IST
कुमार संभव अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: कुमार संभव Updated Sat, 22 Aug 2020 04:26 PM IST
विज्ञापन
Woman died by electric shock high tension line wire broke prayagraj naini
हाईटेंशन लाइन - फोटो : File
प्रयागराज के नैनी में बिजली विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही का खमियाजा एक महिला को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा। दरअसल, धूरपुर में मामा पावर हाउस के पास हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया और एक महिला उसकी चपेट में आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने पावर हाउस का घेराव कर लिया। साथ ही, एसडीओ और जेई के खिलाफ केस दर्ज कराने की मांग भी की। सूचना मिलने के बाद नैनी पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर हालात पर काबू पाया। इसके बाद महिला का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। 
विज्ञापन


घर लौटते वक्त हुआ हादसा
धूरपुर क्षेत्र के बसवार में रहने वाले देवलाल खेती करते हैं। उनके 4 बच्चे हैं। देवलाल की पत्नी अनारकली (40) खेत पर काम करने गई थीं। शाम को घर लौटते वक्त वो मामा पावर हाउस की हाईटेंशन लाइन के टूटे तार की चपेट में आ गईं। इससे अनारकली ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


गांव वालों ने किया हंगामा
घटनास्थल के पास मौजूद लोगों ने मामले की जानकारी गांव वालों को दी। इसके बाद वो शव लेकर मामा भांजा पावर हाउस पहुंच गए और चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग वालों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया और हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने जेई और एसडीओ के खिलाफ केस दर्ज कराने की मांग की। साथ ही, महिला के परिजनों को मुआवजा देने की मांग रखी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन पहले भी टूट गया था तार
गांव वालों का कहना है कि कुछ दिन पहले ही बिजली विभाग के कुछ कर्मचारी तार जोड़कर गए थे। ऐसे में हाईटेंशन लाइन का तार दोबारा कैसे टूट गया? हंगामे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। चौकी इंचार्ज जितेंद्र यादव ने बताया कि ये घटना धूरपुर थाना एरिया की थी। ऐसे में संबंधित पुलिस टीम को मामले की जानकारी दे दी गई।


बिजली गिरने से दो झुलसे
कोरांव:
तहसील क्षेत्र के अंदर पंचेड़ा गांव में बिजली गिरने से दो लोग बुरी तरह झुलस गए। इलाज के लिए उन्हें सीएचसी अस्पताल कोरांव में एडमिट कराया गया है। पंचेड़ा गांव की रेवती देवी (45) अपने उनके रिश्तेदार दूधनाथ के साथ घर में बैठी थीं। उस दौरान अचानक बारिश होने लगी। वहीं, आसमानी बिजली गिरने से दोनों बुरी तरह झुलस गए। डॉक्टर केबी सिंह ने बताया कि दोनों की हालत काफी गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed