फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Woman Dead body found in paddy field; murder suspected; police investigating.

प्रयागराज : धान के खेत में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका, छानबीन में जुटी पुलिस

Sat, 26 Sep 2026 03:33 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जगतपुर (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगतपुर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 26 Sep 2026 03:33 PM IST
सार

Prayagraj News : प्रयागराज के उतरांव थाना क्षेत्र में शनिवार को धान के खेत में करीब 50 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। नहर की बाही के पास मिले शव के मुंह और नाक पर खून के निशान थे और पूरा शरीर कीचड़ से सना था। संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने पर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर महिला की पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Woman Dead body found in paddy field; murder suspected; police investigating.
उतरांव के दरियापट्टी बसगीत गांव में महिला का शव मिलने के बाद पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विज्ञापन

उतरांव थाना क्षेत्र के दरियापट्टी बसगीत गांव में शनिवार को नहर की बाही के पास धान के खेत में करीब 50 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने पर ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

शनिवार को एक किसान धान की फसल देखने के लिए खेत की ओर गया था। इसी दौरान उसकी नजर खेत में पड़े महिला के शव पर पड़ी। शव देखकर किसान ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद उतरांव के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

विज्ञापन

महिला की उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है। उसने हरे रंग की साड़ी, गुलाबी रंग का पेटीकोट और आसमानी रंग का ब्लाउज पहन रखा था। उसके सिर में सिंदूर लगा था। बाएं पैर में काला धागा, दोनों हाथों में चूड़ियां, कानों में बालियां और दोनों पैरों में बिछिया थी। शव के पास एक बोतल भी पड़ी मिली। महिला का पूरा शरीर कीचड़ से सना था। उसके मुंह और नाक से खून निकलने के निशान भी दिखाई दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल राष्ट्रीय राजमार्ग से करीब 300 मीटर दूर नहर की बाही के पास स्थित धान का खेत है। शव की स्थिति और परिस्थितियों को देखते हुए मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिला की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed