Prayagraj : फाफामऊ में महिला पानी की टंकी पर चढ़ी, पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने पर अड़ी
पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर एक महिला पानी की टंकी पर चढ़ गई है। नीचे तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस उससे उतरने की गुजारिश कर रही है लेकिन वह बिना केस दर्ज किए नीचे आने के लिए तैयार नहीं है।
विस्तार
पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर एक महिला पानी की टंकी पर चढ़ गई है। नीचे तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस उससे उतरने की गुजारिश कर रही है लेकिन वह बिना केस दर्ज किए नीचे आने के लिए तैयार नहीं है। उसका पति थाने में बैठा हुआ है। महिला टंकी पर से कूदने की धमकी दे रही है। फाफामऊ बाईपास मोहल्ले में रहने वाली एक महिला ने मुस्लिम युवक से शादी की है।
पति सहित चार अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की जिद पर अड़ी युवती पानी की टंकी पर चढ़ गई। एफआईआर दर्ज होने के बाद करीब आठ घंटे के बाद रात साढ़े नौ बजे रात युवती टंकी से नीचे उतरी। कैंट थाना क्षेत्र के मोहम्मद आलम लगभग की तीन वर्ष पूर्व बलिया जनपद के थाना ऊंभाव क्षेत्र की पल्लवी उर्फ चीकू से दोस्ती हो गई। दोनों फाफामऊ बाईपास पर मकान खरीदकर रहने लगे। चर्चा है कि बीते छह महीने से दोनों में आए दिन कहासुनी होती थी। था। कोर्ट के आदेश पर बीते 29 अप्रैल को मोहम्मद आलम ने पल्लवी, तिलकधारी टेलीकाॅम फाफामऊ के कर्मचारी अमित एवं दीपू के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कराई।
इसकी जानकारी होने पर पल्लवी ने आलम एवं चार अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। इसके विरोध में शनिवार को दोपहर डेढ़ बजे वह बाईपास स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गई। सूचना पाकर एसीपी थरवई अरुण पराशर सहित स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस एवं एलआईयू विभाग के इंस्पेक्टर टंकी पर चढ़कर उसे मनाने की कोशिश करते रहे लेकिन युवती नहीं मानी। वह कभी फोन से बात करती तो कभी रोने लगती। युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा देर शाम तक जारी रहा। थाना प्रभारी इंचार्ज कंबोज सिंह ने बताया की पल्लवी सिंह की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है। पल्लवी सिंह एवं मोहम्मद आलम के बीच क्या रिश्ता है, इसकी जानकारी हमें नहीं है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.