फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   woman burnt to death after a dispute with her husband

पति से विवाद के बाद महिला ने खुद को आग लगाकर दी जान

Mon, 18 May 2020 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
woman burnt to death after a dispute with her husband
woman burnt to death after a dispute with her husband - फोटो : CITY DESK
दारागंज के बक्शी कला में पति से हुए विवाद के बाद महिला ने आग लगाकर अपनी जान दे दी। बक्शी कला में रहने वाला फरीद अहमद एक टेंट हाउस में काम करता है। परिवार में पिता अनवर, पत्नी नूरी और तीन बच्चे हैं। लॉकडाउन में पिछले कुछ महीने से फरीद घर पर ही रह रहा है। पिछले दो-तीन दिनों से उसका अपनी पत्नी नूरी (38) से किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। रविवार दोपहर अनवर नमाज पढ़ने गए थे और फरीद भी कहीं काम से निकला था। इस बीच एक से डेढ़ बजे के बीच नूरी रसोई में पहुंची और दरवाजा अंदर से बंद कर केरोसिन छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर दिया। उसकी चीख सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने रसोई का दरवाजा तोड़कर आग बुझाई लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। फरीद का नूरी से निकाह 17 वर्ष पहले हुआ था। इंस्पेक्टर दारागंज ने बताया कि महिला ने घरेलू विवाद के चलते यह कदम उठाया। मायके पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

woman burnt to death after a dispute with her husband

woman burnt to death after a dispute with her husband- फोटो : CITY DESK

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed