{"_id":"6a3301a028c82032460df1b5","slug":"woman-bitten-by-snake-while-picking-datura-leaves-dies-allahabad-news-c-417-1-sald1007-7300-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: धतूरा की पत्तियां तोड़ने गई महिला को सांप ने डसा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: धतूरा की पत्तियां तोड़ने गई महिला को सांप ने डसा, मौत
Thu, 18 Jun 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
फूलपुर के सराय लिली उर्फ खोजापुर गांव निवासी मृतक महिला सुशीला देवी की फाइल फोटो।
- फोटो : samvad
घरेलू उपचार के लिए धतूरा की पत्तियां तोड़ने गई एक वृद्ध महिला की सांप के डसने से मौत हो गई। सराय लिली उर्फ खोजापुर गांव निवासी सुशीला देवी (60) पत्नी राम कैलाश धान की फसल की तैयारी के सिलसिले में खेत गई थीं। शाम करीब छह बजे वह घर लौटीं तो उनके पैर में सूजन थी। इसके बाद वह धतूरा की पत्तियां तोड़कर लगाने के लिए गांव गईं थीं।
जैसे ही वे पत्तियां तोड़ने लगी कि सांप ने उनके हाथ में डस लिया। इससे उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें सीएचसी फूलपुर लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। इस दौरान इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मां की मौत के बाद बेटे सुरेंद्र का हाल बेहाल हो गया।
सीएचसी फूलपुर के साथ ही क्षेत्र के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में एंटी वेनम इंजेक्शन उपलब्ध है। महिला को भी सीएचसी पहुंचने पर इंजेक्शन लगाया गया था। हालत गंभीर होने पर उन्हें एसआरएन अस्पताल रेफर किया गया था। - डॉ. नीरज सिंह पटेल, अधीक्षक, सीएचसी फूलपुर।