फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Woman and two year old son die after being hit by train

Prayagraj News: ट्रेन से कटकर महिला और दो साल के बेटे की मौत

Tue, 24 Sep 2024 06:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 24 Sep 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
Woman and two year old son die after being hit by train
हंडिया थाना क्षेत्र के सैदाबाद स्टेशन के पास में ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला और उसके दो वर्षीय बेटे की मौत हो गई। महिला स्टेशन के पास ही रेलवे ट्रैक पार कर रही थी। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव को सुपुर्दे खाक कर दिया।
विज्ञापन

हंडिया थाना क्षेत्र के भदवां गांव निवासी फूल मोहम्मद सैदाबाद में नाई का काम करता है। उसके बेटे की तबीयत खराब थी। इस पर उसकी पत्नी सोना बेगम (28) अपने दो वर्षीय बेटे तालिब को लेकर सैदाबाद कस्बे के पास अपने समुदाय के एक धर्मगुरु से नजर उतरवाने गई थी। नजर उतरवाने के बाद महिला पैदल ट्रैक पार कर रही थी।
विज्ञापन

रेल ट्रैक पार करते समय एक साथ दो ट्रेनें दोनों पटरियों पर आ गईं। यह देखकर महिला घबरा गई और ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे में मां और बेटे दोनों की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना उसके पति और घरवालों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और शव को घर लेकर चले गए। बिना पोस्टमार्टम कराए शव को सुपुर्दे खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed