{"_id":"689260b28c96c6d8050a42d0","slug":"woman-and-her-unborn-child-died-in-car-accident-allahabad-news-c-3-ald1042-686195-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: कार की टक्कर से महिला और कोख में पल रहे बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: कार की टक्कर से महिला और कोख में पल रहे बच्चे की मौत
विज्ञापन
चित्रकूट के मऊ थाना क्षेत्र के बमरी निवासी गर्भवती सायरा बानो (29) की सोमवार को इरादतगंज में सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में उनकी सात वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि कोख में पल रहे अजन्मे बच्चे की भी मौत हो गई।
सायरा बानो नौ माह की गर्भवती थी। परिवार में पति मो. जावेद के अलावा एक बेटा और एक बेटी है। पति मजदूरी करता है। देवर सानू ने बताया कि सायरा सोमवार सुबह अपनी बेटी के साथ रूटीन चेकअप के लिए सिविल लाइंस स्थित निजी अस्पताल आ रही थीं। इरादतगंज पहुंचने पर उन्होंने अपनी मामा की बेटी को भी साथ ले लिया।
सायरा ने बेटी और ममेरी ननद के साथ अस्पताल पहुंचकर जांच कराई। डॉक्टरों ने पहले बताया था कि डिलीवरी 15 अगस्त तक हो सकती है। चेकअप के बाद शाम करीब चार बजे सभी बस से इरादतगंज पहुंचीं। यहां सायरा ने पहले मामा की बेटी को सड़क पार कराई फिर खुद अपनी बेटी के साथ सड़क पार कर मऊ लौटने के लिए ऑटो पकड़ने जा रही थीं।
विज्ञापन
इसी दौरान अचानक एक तेज रफ्तार कार ने सायरा और उनकी बेटी को जोरदार टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें स्वरूप रानी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के कुछ देर बाद डॉक्टरों ने सायरा को मृत घोषित कर दिया।
हादसे में सायरा के साथ उनके अजन्मे बच्चे की भी सांसें थम गईं। हादसे की खबर मिलते ही पूरा परिवार शोक में डूब गया। सायरा की बेटी की हालत नाजुक बनी हुई है। घूरपुर थाना इंस्पेक्टर दिनेश सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली थी। परिजनों ने अब तक कोई तहरीर नहीं दी है।