{"_id":"8513fd96-c50b-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"woman-and-her-daughter-burnt-alive-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर लगाया ताला, मां-बेटी को जिंदा जलाया! ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बाहर लगाया ताला, मां-बेटी को जिंदा जलाया!
नारीबारी (इलाहाबाद)/ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2013 03:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद के नारीबारी इलाके में शुक्रवार तड़के एक झोपडी़ में आग लगने से एक महिला और उसकी साल भर की बेटी की मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना के समय झोपड़ी के मुख्य दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। गांव वाले इसे रंजिशन हत्या मान रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नारीबारी पुलिस चौकी से करीब 10 किलोमीटर दूर छतरगढ़ गांव का भगवानदीन मांझी जीवन यापन के लिए मजदूरी करता है। परिवार में पत्नी और छह बच्चे हैं।
दो बेटे मोतीलाल (18) और बृजलाल (16) बाहर रहकर काम करते हैं। यहां वह तीन बच्चों साल भर की गुड़िया, नंदू (5), कल्लू (3) और पत्नी गूंगी (44) संग रहता था।
भगवानदीन बृहस्पतिवार रात तलैया गांव में बड़ी बेटी ऊषा के ससुराल गया था। पत्नी गूंगी साल भर की गुड़िया संग झोपड़ी में सोई थी जबकि नंदू और कल्लू बाहर थे।
विज्ञापन
भोर में झोपड़ी में आग लगी देखकर ग्रामीणों ने हल्ला मचाया। गांव वाले आग बुझाने के लिए जुटे तो दरवाजे में बाहर से ताला लगा था। ताला तोड़कर ग्रामीण अंदर घुसे तो मां-बेटी जले पड़े थे। दोनों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
सूचना पर पति भगवानदीन के अलावा नारीबारी चौकी प्रभारी कड़ेदीन यादव और फिर शंकरगढ़ थानाध्यक्ष भी मौके पर पहुंचे।
यह पता चला है कि दो माह पहले एक नलकूप से इंजन चोरी के मामले में भगवानदीन पर शक जताया गया था। पुलिस ने उसे पकड़ा तो शिकायत करने वाले परिवार से उसकी दुश्मनी हो गई थी। इस पहलू पर भी जांच किया जा रहा है।