फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   With the onset of winter, the quilt and mattress business has heated up.

Prayagraj News: सर्दी की आहट... गर्म हुआ रजाई-गद्दे का कारोबार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
With the onset of winter, the quilt and mattress business has heated up.
सर्दी की आहट से रजाई और गद्दे के कारोबार में गर्मी आ गई है। कारीगर रजाई और गद्दा बनाने में जुटे हैं। वहीं, ग्रामीण अंचल के लोग गर्म कपड़ों के साथ रजाई और गद्दों की खरीदारी करने लगे हैं। बीते चार दिनों से मौसम में आई तब्दीली के चलते सुबह और शाम सर्दी का असर दिखने लगा है। जिसके चलते कारोबार में रौनक आई है। माना जा रहा कि बदलता मौसम कारीगरों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर रहा है। उन्हें इस बार अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बीते चार दिनों से धूप न निकलने से सर्दी की सुगबुगाहट हुई है। सुबह और शाम का तापमान लुढ़का है पर रूई से बनी रजाई और गद्दों की मांग बढ़ी है। बाजार में खरीदारों की भीड़ भी बढ़ी है। स्थानीय कस्बा में रजाई-गद्दे की दुकानों पर ग्राहक नजर आने लगे हैं। पुराने गद्दों की मरम्मत और नई रजाई को तैयार कराने वाले कारीगरों की संख्या में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

रूई कारोबारी पप्पू केसरवानी, सुरेशचंद्र केसरवानी, जमाल अली ने बताया कि ऑर्डर मिलना शुरू हो गया है। पहले लोग कपास और रूई से बनी रजाई पसंद करते थे लेकिन अब फाइबर और सिलिकान फिलिंग की रजाइयों की भी मांग बढ़ी है। बढ़ती सर्दी के साथ आने वाले समय में कारोबार में और तेजी आने की उम्मीद है। वहीं, रजाई सिलने वालीं महिलाएं भी सर्दी से पहले मांग बढ़ने पर खुश हैं। सर्दी की दस्तक ने बाजारों को फिर से गुलजार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed