फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Will welcome the visit, pledge to clear the Ganges

यात्रा का स्वागत संग लेंगे गंगा के निर्मलीकरण का संकल्प

Wed, 29 Jan 2020 01:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Will welcome the visit, pledge to clear the Ganges
Will welcome the visit, pledge to clear the Ganges - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। गंगा यात्रा के बुधवार को आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारी की गई है। जिले में करीब 60 किलोमीटर की यात्रा के दौरान सड़क के दोनों तरफ कतार में खड़े हजारों लोग पुष्प वर्षा के साथ ही गंगा की स्वच्छता और निर्मलीकरण का संकल्प लेंगे। मुख्यमंत्री की अगुवाई में शुरू इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन के अलावा भाजपा की ओर से भी खास तैयारी की गई है।
विज्ञापन

जिले में यात्रा मिर्जापुर से सटे बसखड़ी गांव में प्रवेश करेगी और अगले दिन एकलव्य चौराहा, धूमनगंज, बमरौली, बेगम बाजार होते हुए कौशाम्बी के लिए रवाना होगा। इस बीच यात्रा का 14 स्थानों पर स्वागत किया जाएगा। यात्रा के सड़क के दोनों तरफ लोग खड़े रहेंगे और पुष्प वर्षा करेंगे। जिले के प्रभारी मंत्री डॉ.महेंद्र सिंह बैठक में इच्छा जता चुके हैं कि लोगों का क्रम बीच में कहीं टूटना नहीं चाहिए। यानि, यह एक मानव श्रृंखला का रूप लेगा। इसमें स्थानीय लोगों के अलावा 41 स्कूलों के बच्चों को भी शामिल किया जाएगा। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से आदेश जारी किया गया है। इसके अलावा मांडा चौराहा पर 200 से अधिक महिलाएं कलश यात्रा निकालेंगी। इसी तरह का नजारा मेजा में भी देखने को मिलेगा। इसके अलावा पहले दिन उचडीह, भीरपुर, रामपुर, पीडीए मोड़, मेवालाल चौराहा आदि स्थानों पर स्वागत किया जाएगा। युनाइटेड कालेज और संगम क्षेत्र में मुख्य आयोजन होंगे। अगले दिन कौशाम्बी रवानगी से पहले यात्रा का एकलव्य चौराहा, शेरवानी मोड़, धूमनगंज, बेगम बाजार में स्वागत किया जाएगा। स्वागत के दौरान लोग ढोल नगाड़ा के साथ शामिल होंगे। गंगा यात्रा के रास्ते में पड़ने वाले भवनों की दीवारों पर चित्रकारी की गई है। इसके माध्यम से गंगा की स्वच्छता के संदेश भी दिए गए हैं। मार्ग के दोनों तरफ होड़िॱरंग्स आदि लगाए गए हैं। युनाइटेड कालेज के अलावा संगम क्षेत्र में भी आयोजन वाले स्थलों को खास तरीके से सजाया गया है। गंगा आरती तथा मुख्यमंत्री के संगम स्नान के लिए घाट आदि के निर्माण कराए गए हैं।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री संग शामिल होंगे कई मंत्री
गंगा यात्रा में उपमुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा समेत अनेक केंद्रीय और प्रदेश सरकार के मंत्री शामिल होंगे। इनके अलावा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी यात्रा में शामिल हो सकते हैं। डॉ.शर्मा बुधवार को रात्रि में आएंगे। अगले दिन संगम स्नान के बाद यात्रा में शामिल होंगे। कौशाम्बी तक यात्रा की वह अगुवाई करेंगे। इनके अलावा वन, पर्यावरण एवं जंतु उद्यान मंत्री दारा सिंह चौहान, जल शक्ति मंत्री दारा सिंह चौहान, ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह ऊर्फ मोती सिंह, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार जय प्रकाश निषाद, नीलकंठ तिवारी आदि शामिल होंगे। यात्रा में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के भी शामिल होने की उम्मीद है। यात्रा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह, सांसद डॉ.रीता बहुगुणा जोशी, केशरी देवी पटेल समेत अनेक नेता शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दौड़ लगाते रहे अफसर ताकि न रहे कोई कमी
प्रयागराज। मुख्यमंत्री और गंगा यात्रा के स्वागत की तैयारी में 300 से अधिक अफसरों की टीम लगाई गई है। इसमें शामिल सभी अफसर देर रात तक अपने-अपने क्षेत्र में डटे रहे। इसमें प्रशासन के अलावा अन्य विभागों के अफसर भी शामिल हैं। मंडलायुक्त डॉ.आशीष कुमार गोयल, डीएम भानु चंद्र गोस्वामी आदि ने पूरे मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने संगम क्षेत्र के अलावा युनाइटेड कालेज परिसर में तैयारियों का जायजा लिया। डीएम की अध्यक्षता में मंगलवार देर तक बैठक होती रही। अफसराें ने उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र में तैयारियों तथा वहां सूचना विभाग की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी को देखा।
यात्रा के स्वागत में भाजपा ने भी झोंकी ताकत
प्रयागराज। गंगा यात्रा के स्वागत के लिए प्रशासन के अलावा भाजपा की ओर से भी विशेष तैयारी की गई है। इसके लिए सांसदों, विधायकों तथा अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा भाजपा पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। मंगलवार को अलग-अलग बैठकों में स्वागत की तैयारी की समीक्षा की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष अध्यक्ष समेत यमुना पार के अन्य नेताओं ने बैठकें करके स्वागत की रणनीति बनाई। सांसद डॉ.रीता बहुगुणा जोशी ने अधिक से अधिक लोगों के गंगा यात्रा में शामिल होने की अपील की है। उनके आवास पर हुई बैठक में अभिषेक शुक्ला, संत प्रसाद पांडेय, शशिकांत तिवारी, अवधेश त्रिपाठी, रतन दीक्षित, हरीश त्रिपाठी, डॉ.उदय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कीडगंज कार्यालय में बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में गिरि बाबा, राजू पाठक, श्यामचंद, गिरिजेश मिश्रा, बृजेश मिश्रा, देवेश सिंह, पवन श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।

गंगा यात्रा पर उठाए सवाल
प्रयागराज। सपा के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सदस्य रेवती रमण सिंह ने गंगा यात्रा पर सवाल उठाया है। अशोक नगर स्थित आवास पर पहुंचे किसानों से चर्चा के दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर मूल समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया। उनका सवा उठाया कि तिरंगा यात्रा और गंगा यात्रा से क्या मंहगाई, बेरोजगारी दूर हो जाएगी। उनका कहना था कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने अब तक अरबों रुपये बरबाद कर दिए लेकिन गंगा साफ नहीं हुईं। आज किसानों की मेहनत को आवारा पशु चर रहें हैं। उनकी उपज की खरीद नहीं हो रही हैं। इन समस्याओं के निदान के बजाया सरकार तिरंगा और गंगा यात्रा निकालने में मस्त हैं। सरकार मूल मुद्दों से लोगों को भटकाने के लिए इस तरह की यात्रा निकाल रही है। सपा ने विनय कुशवाहा ने भी यात्रा पर सवाल उठाया।

Will welcome the visit, pledge to clear the Ganges

Will welcome the visit, pledge to clear the Ganges- फोटो : CITY DESK

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed