फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Will SSC Recruitment 8300

एसएससी करेगा 8300 पदों पर भर्ती

Sun, 01 Jan 2017 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 01 Jan 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
Will SSC Recruitment 8300
UPSSC
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की भर्ती परीक्षाओं की तैयारी में जुटे प्रतियोगियों के लिए बड़ा मौका है। आयोग ने मल्टी टॉस्किंग स्टाफ के नॉन टेक्निकल पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगा है। आवेदन की आखिरी तारीख 30 जनवरी है। भर्ती 8300 पदों पर होनी है। पदों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन


इसके लिए 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के मैट्रिक पास छात्र-छात्रा आवेदन कर सकते हैं। आयु की गणना एक अगस्त 2017 से होगी। कुल 8300 पदों में सबसे अधिक 3186 नार्दर्न रीजन के अंतर्गत हैं। इसके बाद 1488 पद पश्चिम क्षेत्र के हैं। मध्य क्षेत्र के अंतर्गत उत्तर प्रदेश और बिहार में 325 पदों पर भर्ती होनी है। इनमें उत्तर प्रदेश में 235 पद हैं। पूर्वी क्षेत्र में 634, केकेआर में 666, एनईआर में 226, एनडब्ल्यूआर में 534, एमपीआर में 536 और एसआर में 705 पदों पर भर्ती होगी।
विज्ञापन


मल्टी टॉस्किंग पदों पर भर्ती दो चरणों की परीक्षा के आधार पर होगी। पहले चरण में 150 अंक का वस्तुनिष्ठ आधारित पेपर होगा। इसमें सामान्य अंग्रेजी और सामान्य जानकारी के 50-50 तथा तर्क बुद्धि परीक्षण एवं गणितीय अभिरुचि के 25-25 प्रश्न होंगे। गलत जवाब पर 0.25 अंक काट लिए जाएंगे। परीक्षा दो घंटे की होगी। परीक्षा 16 और 20 अप्रैल तथा सात मई को होगी। दूसरे चरण में 50 अंक का निबंध का पेपर होगा। निबंध लिखने के लिए 30 मिनट मिलेंगे। पहले पेपर में सफल अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे। हालांकि निबंध का पेपर सिर्फ क्वालीफाइंग होगा। यानी, इसके अंक मेरिट में नहीं जोड़े जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed