{"_id":"5d3721aa8ebc3e6cdc3abd40","slug":"will-bring-bill-in-parliament-to-improve-higher-education-allahabad-news-ald250210913","type":"story","status":"publish","title_hn":"उच्च शिक्षा में सुधार के लिए संसद में बिल लाएंगे विनोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उच्च शिक्षा में सुधार के लिए संसद में बिल लाएंगे विनोद
विज्ञापन
Will bring bill in Parliament to improve higher education
प्रयागराज। भाजपा से कौशांबी के सांसद उच्च शिक्षा में सुधार के लिए जल्द ही संसद में एक बिल प्रस्तुत करेंगे। यह आश्वासन उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व शिक्षक प्रो. अरुण कुमार श्रीवास्तव के आवास पर हुई बैठक में दिया, जिसमें इलाहाबाद विश्वविद्यालय और संघटक कॉलेजों के पूर्व एवं वर्तमान शिक्षक शामिल हुए।
सांसद विनोद सोनकर ने शिक्षकों को बताया कि उच्च शिक्षा में सुधार के लिए वह जल्द ही संसद में प्राइवेट मेंबर बिल प्रस्तुत करेंगे, जिसके माध्यम से शिक्षकों एवं कुलपतियों की नियुक्ति में आने वाली बधाओं को दूर किया जा सकेगा और उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। इस दौरान उनकी शिक्षकों से कौशांबी में संग्रहालय की स्थापना से संबंधित डीम प्रोजेक्ट पर भी बात हुई। उन्होंने बताया कि कौशांबी में एक संग्रहालय की स्थापना की तैयारी चल रही है।
इस पर शिक्षकों ने कहा कि वे भी डीम प्रोजेक्ट में पूरा सहयोग करेंगे। वैसे भी इविवि के भौतिक विभाग के पूर्व अध्यक्ष एवं विश्वविख्यात वैज्ञानिक प्रो. मेघनाद साहा ने सर्वप्रथम पुरातत्व विभाग को कौशांबी में खुदाई करने का सुझाव दिया था बैठक में प्रो. महेश चट्टोपाध्याय, रंजना कक्कड़, दिनेश चंद्र लाल, प्रशांत अग्रवाल, असीम मुखर्जी, हेमलता श्रीवास्तव, विनयपाठक आदि मौजूद रहे। अंत में शिक्षकों ने सांसद को शॉल एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।