{"_id":"5ca8f5afbdec2275a46a10a5","slug":"wifi-facility-available-at-all-railway-stations-of-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के सभी स्टेशनों पर हो गई वाईफाई की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के सभी स्टेशनों पर हो गई वाईफाई की सुविधा
Sun, 07 Apr 2019 12:23 AM IST
विनोद सिंह
News Desk, Amarujala, Prayagraj
News Desk, Amarujala, Prayagraj
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 07 Apr 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
वाई-फाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज शहर के सभी रेलवे स्टेशन वाई फाई से लैस हो गए हैं। वाई फाई से लैस होने के बाद इन स्टेशनों पर यात्रियों को इंटरनेट की सुविधा नि:शुल्क मिलनी शुरू हो गई है। अभी हाल ही में इलाहाबाद छिवकी, प्रयागघाट और फाफामऊ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को वाई फाई की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन
प्रयागराज शहर में तीन जोनल रेलवे के स्टेशन है। इसमें उत्तर मध्य रेलवे में इलाहाबाद जंक्शन, इलाहाबाद छिवकी, नैनी, सूबेदारगंज, उत्तर रेलवे का प्रयाग, प्रयागघाट, फाफामऊ और पूर्वोत्तर रेलवे का इलाहाबाद सिटी, दारागंज रेलवे स्टेशन शामिल है। इन स्टेशनोें में इलाहाबाद जंक्शन, नैनी, प्रयाग जंक्शन ही पूर्व में वाई फाई से लैस थे।
विज्ञापन
अब रेलवे ने दारागंज, इलाहाबाद सिटी, सूबेदारगंज, इलाहाबाद छिवकी, प्रयागघाट में भी वाई फाई की सुविधा यात्रियों के लिए उपलब्ध करा दी है। एनसीआर के पीआरओ अमित मालवीय के मुताबिक जोन के अधिकांश स्टेशन वाई फाई से लैस किये गए हैं। उधर इलाहाबाद मंडल के पीआरओ सुनील गुप्ता ने बताया कि मंडल के 17 स्टेशनों के आरक्षण कार्यालय में सीसीटीवी लगाई गई है। इससे हर स्टेशन के आरक्षण कार्यालय में होने वाली गतिविधियों में सीधी नजर रखी जा सकेगी।
विज्ञापन